सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : BJP state president Sanjay Sarawagi mother funeral

Bihar: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का अंतिम संस्कार, कई मंत्री और विधायक रहे मौजूद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
सार

राधा देवी लंबे समय से बीमार थीं। बीती रात मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। देर शाम उनका पार्थिव शरीर मुंबई से दरभंगा लाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया।

Bihar News : BJP state president Sanjay Sarawagi mother funeral
अंतिम संस्कार में शामिल होते डॉ दिलीप जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की माता राधा देवी का शुभंकरपुर स्थित सतीस्थान में शुक्रवार देर शाम पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र संजय सरावगी ने दी।

अंतिम संस्कार में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, संगठन महामंत्री भीखु भाई दलसानिया, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी तथा पूर्व मंत्री जीवेश कुमार सहित कई विधायक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि राधा देवी लंबे समय से बीमार थीं। बीती रात मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। देर शाम उनका पार्थिव शरीर मुंबई से दरभंगा लाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया।

पढे़ं; होली पर घर आने का वादा अधूरा: सहरसा में नदी किनारे मिले सिरकटे शव की गुत्थी सुलझी, युवक की हत्या से सनसनी

मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने राधा देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शोक संदेश जारी करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी संवेदना व्यक्त की। अंतिम संस्कार में शहर के हजारों लोग शामिल हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed