सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Brother-in-law abducts sister-in-law; father-in-law FIR son-in-law

Bihar: दरभंगा में जीजा पर साली के अपहरण का आरोप, ससुर ने दर्ज कराई प्राथमिकी; कोचिंग जाते समय हुई थी लापता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Mon, 23 Feb 2026 11:24 AM IST
विज्ञापन
सार

दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र से ट्यूशन जा रही छात्रा के अपहरण का आरोप उसके जीजा पर लगा है। पिता ने दामाद समेत परिवार पर केस दर्ज कराया है। पुलिस मोबाइल ट्रेस कर रही है और जल्द बरामदगी का दावा किया है।

Bihar News : Brother-in-law abducts sister-in-law; father-in-law FIR son-in-law
बहेड़ी थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव से 6 जनवरी की सुबह ट्यूशन पढ़ने जा रही एक छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती का अपहरण उसके ही जीजा ने कर लिया। इस संबंध में पीड़ित पिता ने बहेड़ी थाना में कांड संख्या 106/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Trending Videos

दर्ज प्राथमिकी में पिता ने अपने दामाद जितेंद्र मंडल सहित उसके परिवार के अन्य सदस्यों को नामजद आरोपी बनाया है। आवेदन में बताया गया है कि 6 जनवरी की सुबह उनकी बेटी कोचिंग के लिए निकली थी, लेकिन रास्ते से ही उसका अपहरण कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पिता का आरोप है कि 7 और 17 जनवरी को आरोपित की ओर से फोन कर बेटी से बात कराई गई, लेकिन बातचीत के दौरान रोने की आवाज सुनाई दे रही थी। जब उन्होंने लोकेशन पूछना चाहा तो फोन काट दिया गया। इसके बाद से मोबाइल लगातार स्विच ऑफ आ रहा है।

पिता ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने थाना में शिकायत दर्ज कराई तो दामाद ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने आशंका जताई है कि उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है।


पढ़ें: वैशाली में अवैध बालू खनन पर बड़ा एक्शन, 11 हाईवा और 5 ट्रैक्टर जब्त; डीएम के निर्देश पर छापेमारी

जानकारी के अनुसार, गणेश मंडल ने बताया कि उन्होंने अपनी बड़ी बेटी की शादी वर्ष 2022 में जितेंद्र मंडल से की थी। उनकी बड़ी बेटी की तीन साल की एक बच्ची भी है। आरोप है कि दामाद अक्सर उनकी बड़ी बेटी के साथ मारपीट करता था और बाद में उसे मायके छोड़ गया। इसके बाद उसने उनकी दूसरी बेटी को भी भगाकर ले गया।

पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपित दिल्ली में रहकर निजी नौकरी करता है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष सूरज गुप्ता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मोबाइल फिलहाल ट्रेसलेस है। लोकेशन मिलते ही लड़की को बरामद कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed