सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   MP Pappu Yadav Meets Ankit Family in Saharsa Demands SIT Probe Said Law and Order Collapsed in bihar

Bihar News: अंकित हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव, सरकार पर बोला तीखा हमला, की SIT जांच की मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Tue, 24 Feb 2026 09:42 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सोमवार को सहरसा के बहुचर्चित अंकित हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले। इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार से इस पूरे मामले की एसआईटी से जांच कराने की मांग की।  

MP Pappu Yadav Meets Ankit Family in Saharsa Demands SIT Probe Said Law and Order Collapsed in bihar
पीड़ित परिवार से मिलते पप्पू यादव
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव सोमवार को सहरसा पहुंचे। यहां उन्होंने शहर के बहुचर्चित अंकित हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। सांसद ने वार्ड नंबर 35, सिमराहा स्थित अधिवक्ता अनुज कुमार निराला के घर जाकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए पप्पू यादव ने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार और स्थानीय पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला।

Trending Videos


'बिहार में चरमरा गई है कानून-व्यवस्था'
सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में इन दिनों कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। राज्य में आए दिन हत्या, जमीन विवाद और दुष्कर्म जैसी जघन्य घटनाएं सामने आ रही हैं। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता के बीच खौफ का माहौल है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सरकार की नाकामियों को सामने लाना है, लेकिन जब सिस्टम ही कमजोर पड़ जाए तो आम आदमी की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी?
विज्ञापन
विज्ञापन


SIT जांच की मांग
पप्पू यादव ने सहरसा पुलिस की जांच पर असंतोष जताते हुए कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब पीड़ित परिवार ने किसी से निजी दुश्मनी होने से इनकार किया है और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, तो पुलिस अब तक हत्या के पीछे की असली साजिश का पर्दाफाश क्यों नहीं कर पाई है? उन्होंने मांग की कि इस हत्याकांड की गहराई से जांच होनी चाहिए। सच्चाई को सामने लाने और दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए इस मामले की तत्काल एसआईटी से जांच कराई जाए।

इसे भी पढ़ें: ससुराल आये जीजा पर लगा नाबालिग साली से दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

क्या है पूरा मामला?
गौरतलब है कि बीते 18 फरवरी को सहरसा में 13 वर्षीय किशोर अंकित आनंद की तीन अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इतनी कम उम्र के बच्चे की हत्या के बाद से ही पूरे शहर में आक्रोश का माहौल है। घटना के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का पीड़ित परिवार से मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। अब पप्पू यादव के इस मामले में सक्रिय होने और एसआईटी जांच की मांग के बाद पुलिस प्रशासन पर मामले को लेकर दबाव बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed