सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Powerful pressure IED found in anti naxal operation aurangabad bihar police investigation

Bihar News: इधर डिप्टी सीएम ने किया नक्सलवाद खत्म होने का दावा, उधर मिल गया शक्तिशाली प्रेशर आईईडी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 Feb 2026 08:25 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने मदनपुर थाना क्षेत्र के पिछुलिया-गोबरदाहा पहाड़ी इलाके से 01 बेहद शक्तिशाली प्रेशर आईईडी बरामद की।

Powerful pressure IED found in anti naxal operation aurangabad bihar police investigation
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को पुलिस सप्ताह के एक कार्यक्रम में राजधानी पटना में दावा किया था कि राज्य में नक्सलियों का खात्मा हो चुका है और अब  साइबर अपराध से निपटना चुनौती है। हालांकि, इसके अगले ही दिन उप मुख्यमंत्री के दावे को झटका लगा और नक्सलियों की उपस्थिति झारखंड की सीमा से सटे औरंगाबाद जिले में दर्ज की गई। सोमवार को पुलिस ने मदनपुर थाना क्षेत्र के पिछुलिया-गोबरदाहा पहाड़ी इलाके से बेहद शक्तिशाली प्रेशर आईईडी बरामद किया। बरामद आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया और मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।

Trending Videos


नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस को सफलता
औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने बताया कि नक्सलियों के पूर्ण सफाए के लिए जिले में लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली। 01 शक्तिशाली प्रेशर आईईडी विस्फोटक बम बरामद किया गया और नक्सलियों के मंसूबे को नाकाम कर दिया गया। पुलिस का मानना है कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए यह आईईडी प्लांट किया था। यदि सुरक्षा बल इसके दायरे में आते तो कोई अनहोनी हो सकती थी, लेकिन पुलिस की तत्परता और सुझबुझ से इसे टाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और औरंगाबाद पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान खुफिया इनपुट मिला कि मदनपुर थाना क्षेत्र के पिछुलिया-गोबरदाहा पहाड़ी इलाके में नक्सलियों ने शक्तिशाली प्रेशर आईईडी प्लांट किया है।
इस इनपुट के आधार पर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान 01 बेहद शक्तिशाली प्रेशर आईईडी बम बरामद किया गया और यथावत स्थान पर सुरक्षात्मक तरीके से नष्ट कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो घरों के इकलौते चिराग बुझे

नक्सलियों का गिरा हुआ मनोबल
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बिहार पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा लगातार की जा रही संयुक्त कार्रवाई से नक्सलियों का मनोबल काफी गिरा हुआ है। इलाके में कहीं भी नक्सली दिखाई नहीं दे रहे हैं। नक्सली गतिविधियों पर अंकुश के लिए सघन छापेमारी अभियान लगातार जारी है और यह आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed