फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime Employee Carrying Business Cash Stabbed to Death Public Outrage Erupts

Bihar: रुपये लेकर मालिक के घर जा रहा था कर्मचारी, बदमाशों ने रास्ते में ले ली जान; आक्रोशित हुए लोग

Wed, 22 Jul 2026 10:35 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2026 10:35 AM IST
सार

दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र के छतवन गांव में हार्डवेयर दुकान के 21 वर्षीय कर्मचारी मो. रेहान की लूट के दौरान चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। वह दुकान की बिक्री के करीब ढाई लाख रुपये मालिक के घर पहुंचाने जा रहा था। घटना के बाद पुलिस ने देर रात ही पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar Crime Employee Carrying Business Cash Stabbed to Death Public Outrage Erupts
अस्पताल में जमा परिजनों की भीड़ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र के छतवन गांव में बीती रात लूट के दौरान 21 वर्षीय हार्डवेयर दुकान के स्टाफ की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद केवटी थाना सहित रैयाम थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान मो. रेहान के रूप में हुई है। रेहान बीती रात हार्डवेयर दुकान की बिक्री के करीब ढाई लाख रुपये लेकर अपने मालिक के घर देने जा रहा था। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा, जहां बीती देर रात पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


बाइक रोककर चाकू से हमला किया
बताया जाता है कि दुकान से मालिक के घर जाते समय रास्ते में बदमाशों ने उसकी बाइक रोक ली और ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसके पास रखे रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल रेहान को केवटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसी रात पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि चार दिन पहले भी इसी इलाके में बड़ी डकैती हुई थी, जिसमें करीब 10 से 12 लाख रुपये के गहने लूट लिए गए थे। इस घटना के बाद लोगों में दहशत है और पुलिस के प्रति नाराजगी भी देखने को मिल रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


क्या बोले परिजन
मृतक के परिजन मजहुल रहमान ने बताया कि रेहान करीब तीन साल से छतवन बाजार स्थित पप्पू हार्डवेयर में काम करता था। वह प्रतिदिन दुकान की बिक्री का पैसा मालिक के घर पहुंचाने जाता था। बीती रात भी वह दुकान से बिक्री के करीब ढाई लाख रुपये लेकर मालिक के घर जा रहा था। इसी दौरान छतवन से केवटी जाने वाले रास्ते में अपराधियों ने उसकी बाइक रोक ली और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Crime News: शराब की लत, कहासुनी और फिर कत्ल... संदूक में लाश छिपाकर बेखबर बैठा रहा पति; ऐसे खुला राज

इस संबंध में केवटी थानाध्यक्ष ने बताया कि बीती रात स्थानीय लोगों की सूचना पर घायल युवक को केवटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उसी रात शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed