{"_id":"6a6059c1f766639ae70ff81d","slug":"bihar-student-murder-case-police-release-lookout-poster-for-fugitive-who-shot-girl-four-times-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सोनम पर चार गोलियां दागने वाला कातिल बब्लू अब भी फरार, पुलिस ने जारी किया लुकआउट पोस्टर; इनाम भी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सोनम पर चार गोलियां दागने वाला कातिल बब्लू अब भी फरार, पुलिस ने जारी किया लुकआउट पोस्टर; इनाम भी घोषित
Wed, 22 Jul 2026 11:18 AM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:18 AM IST
सार
समस्तीपुर पुलिस ने अपने सोशल मीडिया (इंटरनेट मीडिया) अकाउंट के माध्यम से आम लोगों से अपील की है कि यदि आरोपी बब्लू कुमार कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई भी विश्वसनीय जानकारी मिले तो तत्काल समस्तीपुर पुलिस अथवा निकटतम थाना को सूचित करें। पुलिस का कहना है कि सोनम कुमारी हत्याकांड जिले के संवेदनशील मामलों में शामिल है।
विज्ञापन
समस्तीपुर पुलिस ने फरार आरोपी का लुक आउट पोस्टर जारी किया
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव स्थित मलंग स्थान के पास गत 20 जुलाई को इंटरमीडिएट की छात्रा सोनम कुमारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के मामले में समस्तीपुर पुलिस ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अभियान और तेज कर दिया है। घटना के तीन दिन बाद भी लगातार छापेमारी के बावजूद सफलता नहीं मिलने पर पुलिस ने अब आरोपी बब्लू कुमार का लुक आउट पोस्टर जारी कर आम लोगों से सहयोग मांगा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने या उसके संबंध में विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति को उचित पुरस्कार दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
दिनदहाड़े हत्या से दहल गया था कैजिया गांव
20 जुलाई की सुबह स्कूल जा रही इंटरमीडिएट की छात्रा सोनम कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नजदीक से चार गोलियां मारकर की गई इस दिनदहाड़े वारदात ने पूरे समस्तीपुर जिले को झकझोर दिया था। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था। परिजनों और ग्रामीणों ने थाना परिसर में हंगामा किया, सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, आरोपी के घर के सामने मृतका के शव का अंतिम संस्कार करने की भी कोशिश की थी। पुलिस अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई का भरोसा देकर स्थिति को नियंत्रित किया था।
गिरफ्तारी से बचने के लिए बब्लू लगातार बदल रहा ठिकाना
पुलिस के अनुसार, वैनी थाना कांड संख्या-93/26 (दिनांक 20 जुलाई 2026) में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) तथा शस्त्र अधिनियम की धारा 27 के तहत आरोपी बब्लू कुमार, पिता लालबाबू साह, निवासी चंदौली वार्ड संख्या-13, थाना वैनी, जिला समस्तीपुर, नामजद है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जिले के विभिन्न इलाकों के अलावा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस को आशंका है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है।
विज्ञापन
जांच के दायरे में हर पहलू
घटना के बाद पुलिस ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है। जिले के अलावा आसपास के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लुक आउट पोस्टर जारी कर जनता से मांगा सहयोग
समस्तीपुर पुलिस का मानना है कि आरोपी के फरार रहने के दौरान आम लोगों से मिलने वाली सूचना उसकी गिरफ्तारी में अहम साबित हो सकती है। इसी उद्देश्य से लुक आउट पोस्टर जारी किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान किसी भी स्तर पर सार्वजनिक नहीं की जाएगी और उसे नियमानुसार पुरस्कार भी दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Bihar: 10 साल में जवाब दे गया करोड़ों का पुल! जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर लोग, बारिश से बढ़ी मुश्किल
एसपी का दावा- एसआईटी गठित, जल्द होगी गिरफ्तारी
समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि सोनम कुमारी हत्याकांड के फरार आरोपी बब्लू कुमार की गिरफ्तारी के लिए लुक आउट पोस्टर जारी किया गया है। आरोपी के संबंध में विश्वसनीय सूचना देने या गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को उचित पुरस्कार दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस की विशेष टीम लगातार कार्रवाई कर रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस की अपील
समस्तीपुर पुलिस ने अपने सोशल मीडिया (इंटरनेट मीडिया) अकाउंट के माध्यम से आम लोगों से अपील की है कि यदि आरोपी बब्लू कुमार कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई भी विश्वसनीय जानकारी मिले तो तत्काल समस्तीपुर पुलिस अथवा निकटतम थाना को सूचित करें। पुलिस का कहना है कि सोनम कुमारी हत्याकांड जिले के संवेदनशील मामलों में शामिल है और इसमें शामिल किसी भी आरोपी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा। गिरफ्तारी तक विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।