{"_id":"6a6042c1b81e350fe505227a","slug":"bihar-highway-robbery-finance-worker-held-at-gunpoint-by-bike-borne-criminals-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पिस्टल तानी और सब छीनकर हुए गायब! हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी को लूटा, इलाके में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पिस्टल तानी और सब छीनकर हुए गायब! हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी को लूटा, इलाके में दहशत
Wed, 22 Jul 2026 09:40 AM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 09:40 AM IST
सार
समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में एनएच-28 पर मंगलवार देर रात हथियारबंद तीन बदमाशों ने एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी को पिस्टल दिखाकर लूट लिया। बदमाश पीड़ित का मोबाइल फोन, बैग और उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हथियारबंद अपराधियों ने एक सनसनीखेज लूट की वारदात को अंजाम दिया
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-28 पर मंगलवार की देर रात करीब 10 बजे हथियारबंद अपराधियों ने एक सनसनीखेज लूट की वारदात को अंजाम दिया। निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत ताजपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर निवासी विजय कुमार को निशाना बनाकर बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। विजय क्षेत्र में कलेक्शन का कार्य पूरा कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह फतेहपुर जामुन के समीप पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया।
पीड़ित के अनुसार, तीनों में से दो बदमाश हथियार से लैस थे। उन्होंने पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी और विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देते हुए उनका मोबाइल फोन, बैग और बैग में रखी नकदी छीन ली। पूरी घटना कुछ ही मिनटों में हुई और वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ अपराधियों की तलाश में जुट गई है।
काम खत्म कर घर लौट रहा था कर्मी
ताजपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर निवासी हीरालाल सिंह के पुत्र विजय कुमार एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं। बताया जाता है कि मंगलवार रात करीब 10 बजे वह क्षेत्र में कलेक्शन और अन्य कार्य पूरा कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान फतेहपुर जामुन के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी हाईवे किनारे अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना से इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
पिस्टल दिखाकर लूट लिया मोबाइल, बैग और नकदी
पीड़ित के अनुसार, बदमाशों ने पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उनका मोबाइल फोन, बैग और बैग में रखी नकदी छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी मौके से फरार हो गए। चंद मिनटों में हुई इस पूरी घटना में पीड़ित संभल भी नहीं सका।
डायल-112 को सूचना, जांच में जुटी पुलिस
घटना के तुरंत बाद विजय कुमार ने डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ अपराधियों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्य भी जुटा रही है।
ये भी पढ़ें- Rajasthan Monsoon: राजस्थान में आज से बारिश का जोर बढ़ेगा, 25 जुलाई तक कई जिलों में अतिभारी बरसात का अलर्ट
हाईवे पर बढ़ती वारदातों से दहशत
एनएच-28 पर हाल के दिनों में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं ने राहगीरों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय हाईवे पर पुलिस गश्त बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी
मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।