फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Mother Rushes Outside After Hearing Screams to Find Daughter Targeted by Father’s Friend

Bihar: चीख सुनकर पहुंची मां तो उड़े होश! मासूम के साथ पिता के दोस्त ने की घिनौनी हरकत; भीड़ ने पुलिस को सौंपा

Wed, 22 Jul 2026 09:23 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2026 09:23 AM IST
सार

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में एक चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न की एक बेहद शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मासूम बच्ची की चीख सुनकर मौके पर पहुंची मां ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। शोर मचने पर जुटे स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन
Bihar Mother Rushes Outside After Hearing Screams to Find Daughter Targeted by Father’s Friend
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न की घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। मंगलवार की शाम हुई इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस युवक पर यह आरोप लगा है, वह परिवार का परिचित बताया जा रहा है। बच्ची की चीख सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची तो घटना का पता चला। इसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और दुष्कर्म के प्रयास से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


बेटी की चीख सुन दौड़ी मां
रोसड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे यह घटना उस समय हुई, जब चार वर्षीय बच्ची घर के पास स्थित अपने पिता के मोटरसाइकिल गैरेज पर खेल रही थी। इसी दौरान वहां एक युवक पहुंचा, जिसे परिवार पहले से जानता था। बच्ची की मां घर के भीतर खाना बनाने चली गई थी, तभी कुछ देर बाद मासूम की तेज चीख सुनाई दी। आवाज सुनकर वह तुरंत बाहर पहुंची और स्थिति देखकर शोर मचा दिया।
विज्ञापन


पिता का दोस्त ही निकला आरोपी
पीड़िता की मां की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार आरोपी की पहचान रितेश कुमार (25) के रूप में हुई है, जो रोसड़ा थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव निवासी उमेश महतो का पुत्र है। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी उसके पति का दोस्त था और उसी वजह से उसके गैरेज पर अक्सर आता-जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को लोगों ने पुलिस को सौंपा
महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही रोसड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़ें-  10 साल में जवाब दे गया करोड़ों का पुल! जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर लोग, बारिश से बढ़ी मुश्किल


पॉक्सो और दुष्कर्म के प्रयास की धाराओं में केस
रोसड़ा थानाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल
घटना ने एक बार फिर छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। परिवार के परिचित व्यक्ति पर लगे आरोप ने यह भी स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा के प्रति घर और आसपास दोनों जगह सतर्कता कितनी जरूरी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed