{"_id":"6a5f034c9ba75872180dc970","slug":"bihar-news-delhi-police-arrested-parents-girl-abduction-accused-photos-of-wedding-turmeric-mehdi-ceremony-recovered-mobile-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4525098-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: कॉलेज जाने के दौरान गायब हुई छात्रा, पुलिस के हाथ लगे निकाह के दस्तावेज; आरोपी के माता-पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: कॉलेज जाने के दौरान गायब हुई छात्रा, पुलिस के हाथ लगे निकाह के दस्तावेज; आरोपी के माता-पिता गिरफ्तार
Tue, 21 Jul 2026 02:52 PM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:52 PM IST
सार
दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र से 24 जून को लापता हुई छात्रा के अपहरण मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के माता-पिता को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी की मां के मोबाइल से कथित निकाह, मेहंदी-हल्दी समारोह की फोटो-वीडियो और कोर्ट मैरिज से जुड़े दस्तावेज मिले हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी के माता-पिता
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र से कॉलेज जाने के दौरान 24 जून को लापता हुई छात्रा के अपहरण मामले में लगभग एक महीने बाद भी पुलिस न तो छात्रा को बरामद कर सकी है और न ही आरोपी युवक मोहम्मद तुफैल को गिरफ्तार कर सकी है। परिजनों के दबाव पर पुलिस ने आरोपी युवक के पिता मोहम्मद वजीर और मां रौशनी खातून को दिल्ली के बरकी चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस को रौशनी खातून के मोबाइल से युवक और युवती के मेहंदी से लेकर निकाह तक की फोटो और वीडियो मिले हैं। वहीं, दिल्ली में कोर्ट मैरिज किए जाने से संबंधित दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। पुलिस अब बरामद फोटो, वीडियो और शपथ पत्र की जांच में जुटी है।
आरोपी की मां के मोबाइल में फोटो-वीडियो मिले
बताया जाता है कि 24 जून को कॉलेज जाने के दौरान जाले थाना क्षेत्र की छात्रा के लापता होने के बाद दोघरा गांव निवासी मोहम्मद तुफैल उर्फ रेहान के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। छात्रा की मां ने तुफैल के साथ उसकी मां रौशनी खातून और पिता वजीर शाह को भी नामजद किया था। प्राथमिकी में छात्रा की मां ने धर्म परिवर्तन कराने का भी आरोप लगाया था। हालांकि, अब आरोपी की मां के मोबाइल से निकाह, मेहंदी और हल्दी समारोह की फोटो और वीडियो बरामद किए गए हैं।
बेंगलुरु में रहकर काम करता है बेटा
वहीं, गिरफ्तार हुई तुफैल की मां रौशनी खातून ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका बेटा बेंगलुरु में रहता था, जबकि वे लोग दिल्ली में रहते हैं। उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसका बेटा एक लड़की को लेकर दिल्ली आया था, लेकिन उसे यह जानकारी नहीं थी कि लड़की हिंदू है या मुस्लिम। उसके अनुसार, कुछ दिन दिल्ली में रहने के बाद उसका बेटा लड़की को लेकर बेंगलुरु चला गया। रौशनी खातून ने यह भी बताया कि उसे नहीं पता कि उसका बेटा कब गलत संगत में पड़ गया। उसने अपने बेटे को करीब दो लाख रुपये खर्च कर दुबई कमाने के लिए भेजा था, लेकिन वह छह महीने बाद ही वापस लौट आया। इसके बाद वह बेंगलुरु में रहकर काम करने लगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar News : नीतीश के पास रहा, निशांत के साथ मैं नहीं...; JDU विधायक अनंत सिंह आगे की योजना बताई
इस संबंध में सदर डीएसपी-2 शुभेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि दिल्ली पुलिस के सहयोग से आरोपी युवक के माता-पिता को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, युवक और युवती दोनों के मोबाइल की लोकेशन फिलहाल ट्रेस नहीं हो रही है। लोकेशन मिलते ही दोनों को हिरासत में लिया जाएगा। उनकी बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।