{"_id":"6a67789239207ac6f102c70d","slug":"bihar-news-passengers-created-ruckus-flight-delhi-cancelled-passengers-returned-flight-rescheduled-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4548798-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: दिल्ली की स्पाइसजेट फ्लाइट अचानक रद्द, दरभंगा एयरपोर्ट पर फूटा यात्रियों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: दिल्ली की स्पाइसजेट फ्लाइट अचानक रद्द, दरभंगा एयरपोर्ट पर फूटा यात्रियों का गुस्सा
Mon, 27 Jul 2026 11:09 PM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:09 PM IST
सार
Bihar News: दरभंगा से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट अचानक रद्द होने से यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा कर दिया। एयरलाइन अधिकारियों से लंबी बहस के बाद यात्रियों की टिकट अगले दिन के लिए रिशेड्यूल की गई, जिसके बाद सभी अपने-अपने घर लौट गए।
विज्ञापन
दरभंगा एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को एक बार फिर स्पाइसजेट की ओर से ऐन मौके पर परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट रद्द होने के बाद दरभंगा से दिल्ली जाने वाली उड़ान भी निरस्त कर दी गई। इसकी घोषणा होते ही एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। एयरलाइन अधिकारियों के साथ काफी देर तक बहस के बाद कंपनी ने यात्रियों की टिकट मंगलवार के लिए रिशेड्यूल कर दी, जिसके बाद यात्री अपने-अपने घर लौट गए। विमान कंपनी के अधिकारियों ने उड़ान रद्द होने की वजह ऑपरेशनल कारण बताई।
अचानक रद्द हुई फ्लाइट, यात्रियों में मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट की फ्लाइट को दोपहर करीब 3:20 बजे दिल्ली से दरभंगा पहुंचना था और इसके बाद उसी विमान को दरभंगा से दिल्ली के लिए रवाना होना था। लेकिन अचानक फ्लाइट रद्द होने की घोषणा कर दी गई। इससे दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने एयरलाइन के काउंटर पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
एयरलाइन अधिकारियों से हुई तीखी बहस
हंगामे की सूचना मिलते ही एयरलाइन के अधिकारी यात्रियों को समझाने पहुंचे, लेकिन यात्री किसी भी तरह की दलील सुनने को तैयार नहीं थे। कई यात्री दूर-दराज के जिलों से यात्रा कर एयरपोर्ट पहुंचे थे। अचानक उड़ान रद्द होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी देर तक चली बातचीत के बाद एयरलाइन ने सभी यात्रियों की टिकट मंगलवार के लिए रिशेड्यूल कर दी, जिसके बाद मामला शांत हुआ और यात्री वापस अपने घर लौट गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हंगामा-प्रदर्शन में किसपर कार्रवाई, किसे छूट- सरकार ने बताया; सारण-सीवान पर तेजस्वी को भी जवाब
सोमवार को आठ उड़ानों का हुआ संचालन
सोमवार को दरभंगा एयरपोर्ट से कुल आठ उड़ानों का संचालन हुआ। मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-115 अपने निर्धारित समय सुबह 10:15 बजे से करीब 40 मिनट की देरी से दरभंगा पहुंची। वहीं दिल्ली से आने वाली अकासा एयर की फ्लाइट QP-1405 और बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट QP-1513 दोपहर 12:05 बजे यात्रियों को लेकर दरभंगा पहुंचीं। इसके अलावा दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-360 अपने निर्धारित समय से 10 मिनट पहले ही दरभंगा एयरपोर्ट पहुंच गई।