फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   samastipur jcb accident father in law killed on way to damaad murder case hearing

Bihar: दामाद हत्याकांड की सुनवाई पर जा रहे ससुर को JCB ने कुचला, 40 दिन पुराने केस से जुड़ा साजिश का आरोप

Mon, 27 Jul 2026 09:43 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Mon, 27 Jul 2026 09:43 PM IST
सार

Bihar News: समस्तीपुर में बेगूसराय कोर्ट जा रहे दामाद हत्याकांड के गवाह ससुर की जेसीबी की टक्कर से मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद हाईवे पर पांच घंटे तक जाम और हंगामा हुआ। परिजनों ने इसे महज हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
 

विज्ञापन
samastipur jcb accident father in law killed on way to damaad murder case hearing
दुर्घटना - फोटो : amar ujala

विस्तार

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र स्थित शेरपुर चांदनी चौक के पास सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-122बी पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दामाद हत्याकांड की सुनवाई के लिए बेगूसराय कोर्ट जा रहे एक व्यक्ति की जेसीबी की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर करीब पांच घंटे तक हाईवे जाम कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर तनाव की स्थिति बन गई, हालांकि बाद में अधिकारियों की समझाइश के बाद जाम समाप्त कराया गया।
विज्ञापन


दामाद हत्याकांड की सुनवाई में जा रहे थे बेगूसराय कोर्ट
जानकारी के अनुसार, बंगराहा पंचायत निवासी सुरेश राय अपनी बेटी के साथ बाइक से बेगूसराय कोर्ट जा रहे थे, जहां उनके दामाद हत्याकांड की सुनवाई होनी थी। सुबह करीब 11 बजे शेरपुर पंचायत के चांदनी चौक के पास विपरीत दिशा से आ रही एक जेसीबी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुरेश राय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन


40 दिन पहले हुई थी दामाद की हत्या
मृतक के भाई विनोद कुमार राय ने बताया कि करीब 40 दिन पहले बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा गांव में सुरेश राय के दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सोमवार को उसी मामले की सुनवाई के लिए वे बेगूसराय कोर्ट जा रहे थे। परिजनों का आरोप है कि यह सामान्य सड़क हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश हो सकती है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव रखकर किया प्रदर्शन, पांच घंटे जाम रहा हाईवे
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-122बी पर शव रखकर जाम लगा दिया और मृतक के आश्रितों को मुआवजा, जेसीबी चालक की गिरफ्तारी तथा निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस और ग्रामीणों में नोकझोंक
प्रदर्शन के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। आक्रोशित लोगों ने पुलिस को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। हालात को देखते हुए आसपास के कई थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। वरीय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने कई दौर की वार्ता के बाद करीब पांच घंटे बाद जाम समाप्त कराया।


यह भी पढ़ें: 'क्या छात्र आतंकवादी हैं?' AK-47 विवाद पर BJP पर बरसा विपक्ष, राहुल गांधी बोले- माफी मांगें PM मोदी

"हर पहलू से होगी जांच'
जाम हटने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। वरीय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत होता है, लेकिन परिजनों द्वारा लगाए गए साजिश के आरोपों की भी गंभीरता से जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि फरार जेसीबी चालक की गिरफ्तारी और वाहन जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed