{"_id":"6a76948dfecb85167503f27c","slug":"bihar-news-young-man-death-consuming-poison-love-affairbottle-sent-girl-whatsapp-mother-accused-girlfriend-murder-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4589160-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: प्रेमिका को वॉट्सऐप पर भेजी जहर की फोटो, फिर दी जान; मां ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: प्रेमिका को वॉट्सऐप पर भेजी जहर की फोटो, फिर दी जान; मां ने लगाया हत्या का आरोप
Sat, 08 Aug 2026 09:22 AM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 09:22 AM IST
सार
दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले में असरफ नामक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। मृतक की मां ने प्रेमिका और उसके भाई पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि प्रेमिका ने आरोपों से इनकार करते हुए बताया कि युवक ने खुद जहर खाने की जानकारी फोन पर दी थी।
विज्ञापन
मृत युवक
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र के दोघरा गांव में प्रेम प्रसंग में खुद को असफल होता देख प्रेमी युवक असरफ ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। मौत के बाद मृतक की मां गौसिया खातून ने प्रेमिका और उसके भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।
गांव की लड़की से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
मृतक की मां ने बताया कि पिछले चार-पांच साल से उनके बेटे का गांव की एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। अगस्त 2024 में प्रेमी-प्रेमिका को गांव की लड़की के भाई ने पकड़ लिया था और जमकर पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं, इस मामले को लेकर सामाजिक स्तर पर पंचायत में एकरारनामा बनाया गया था कि चार साल बाद दोनों की शादी करवा दी जाएगी। इसके बाद दोनों के मोबाइल पर बातचीत हुआ करती थी।
घटना के बाद प्रेमी ने जहर खाने के बाद जहर की शीशी का फोटो व्हाट्सऐप पर भेजा था। इसके बाद उसने प्रेमी के घर वालों को काफी कॉल किया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया तो अपने भाई कासिम को उसके घर भेजा। घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रेमी असरफ ने जहर खाकर अपनी प्रेमिका को फोन करके जानकारी दी कि उसने जहर खा लिया है। जानकारी मिलते ही लड़की ने पहले मृतक के परिवार वालों को फोन किया, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद लड़की ने आनन-फानन में अपने भाई को उसका इलाज करवाने के लिए भेजा। जहां इलाज के दौरान असरफ की मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने लड़की पर लगाए गंभीर आरोप
इधर, मृतक की मां गौसिया खातून ने बताया कि उनके बेटे के मोबाइल में आखिरी कॉल रात 8:21 बजे आयशा का ही था। उन्होंने आरोप लगाया है कि उसने ही उनके बेटे को अपने घर बुलाया था, जहां उसने ही जहर पिला दिया। घटना की रात लड़की के भाई कासिम उनके बेटे को बाइक पर लेकर आया था, जिसमें बाइक के बीच में उनका बेटा असरफ बैठा था, जबकि पीछे से अब्दुल्ला उसे पकड़े हुए था। उनके घर आकर कासिम ने जहर खा लेने की जानकारी दी और कहा कि हम लोग इसे अस्पताल लेकर जा रहे हैं, आप लोग पीछे से आइए। डीएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- Bihar: 'पहली शादी छुपाकर रचाया दूसरा ब्याह', दो पत्नियों के आमने-सामने आते ही मचा बवाल; बीच-बचाव करता रहा पति
प्रेमिका ने फोन नहीं उठाया तो खाया जहर
प्रेमिका ने बताया कि प्रेमी लगातार उसे मिलने के लिए जिद करके बाहर बुलाया करता था। वह उसे लगातार समझा-बुझाकर मिलने से मना कर रही थी। गुरुवार को वह लगातार फोन कर रहा था। उसके फोन से परेशान होकर उसने दोपहर में मोबाइल को स्विच ऑफ कर दिया था। देर शाम जब स्विच ऑफ मोबाइल में मिस्ड कॉल के काफी नोटिफिकेशन आए, तब उसने कॉल करके पूछा तो वह काफी उल्टी कर रहा था और बोला कि उसने जहर खा लिया है। घटना के वक्त वह अपने घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर था। इसके बाद उसने व्हाट्सऐप पर देखा कि उसने जहर की बोतल का फोटो भेज रखा है।
इस संबंध में पंचायत करने वालों में दोघरा के पूर्व मुखिया नूर आलम ने बताया कि यह बात सही है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात का खुलासा करीब एक साल पहले दोनों के साथ पकड़े जाने पर हुआ था। जिसके बाद सामाजिक स्तर पर बैठक कर लिखित समझौता हुआ था, जिसमें लड़के के परिवार वाले शादी के लिए तैयार हो गए थे, लेकिन लड़की और उसके भाई को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।
क्या बोली पुलिस?
जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि मृतक की मां के आवेदन पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल्स, व्हाट्सऐप, घटनास्थल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।