फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : bagmati river is in furious spate several areas submerge and rural roads destroyed

Bihar: मुजफ्फरपुर में बागमती का कहर, जमींदारी बांध टूटा, कई गांवों में घुसा पानी; प्रशासन से मदद की मांग

Sun, 09 Aug 2026 10:26 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 09 Aug 2026 10:26 AM IST
सार

बिहार के मुजफ्फरपुर में बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ के हालात गंभीर हो गए हैं। कटरा में बांध टूटने और गायघाट क्षेत्र में पानी घुसने से कई गांव प्रभावित हैं। सड़कें कट गई हैं, संपर्क टूटा है और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : bagmati river is in furious spate several areas submerge and rural roads destroyed
बागमती नदी का कहर

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बागमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। कटरा प्रखंड की बसघट्टा पंचायत में जमींदारी बांध टूटने के बाद कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। वहीं गायघाट प्रखंड की कांटा पिरौछा दक्षिणी पंचायत समेत कई गांव भी जलमग्न हो गए हैं।

विज्ञापन

बढ़ते जलस्तर के कारण हनुमान नगर से पूसा मार्ग को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क पर कई फीट पानी बह रहा है। तेज बहाव से कई स्थानों पर सड़क कट गई है, जिससे लोगों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कांटा मलाही गांधी चौक से पहले सड़क का संपर्क टूट जाने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

गायघाट प्रखंड के मछुआरा, रामनगर, जांता समेत कई गांवों में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। गांवों में पानी भरने से लोगों में दहशत का माहौल है और दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: गंडक उफान पर, गोपालगंज के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा; लोग घरों में कैद

स्थानीय ग्रामीण रूपेश कुमार ने बताया कि पिछले दो दिनों से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। बागमती नदी उफान पर है, जिससे कई सड़कों पर पानी चढ़ गया है और कई जगह सड़क बह गई है। लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से अब तक सड़क मरम्मत या राहत कार्य शुरू नहीं किया गया है। यदि नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

वहीं स्थानीय निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि गायघाट क्षेत्र में हालात लगातार खराब हो रहे हैं। कई स्थानों पर सड़कें टूट चुकी हैं और गांवों के घरों में पानी घुस गया है। इससे लोगों के रहने और खाने-पीने की व्यवस्था प्रभावित हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed