{"_id":"6a6325f001ca5cc103082d64","slug":"bihar-speeding-truck-runs-over-man-heading-for-ganga-bath-nh-28-blocked-for-3-hours-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गंगा स्नान करने जा रहे युवक की दर्दनाक मौत, ट्रक ने कुचला; मां की हालत गंभीर, तीन घंटे तक NH-28 जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गंगा स्नान करने जा रहे युवक की दर्दनाक मौत, ट्रक ने कुचला; मां की हालत गंभीर, तीन घंटे तक NH-28 जाम
Fri, 24 Jul 2026 02:14 PM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:14 PM IST
सार
समस्तीपुर जिले में शुक्रवार सड़क हादसों का दिन साबित हुआ। दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर गंगा स्नान के लिए मां के साथ स्कूटी से जा रहे मुजफ्फरपुर के कांटी अंचल में कार्यरत अमीन मनीष कुमार की हाइवा की टक्कर के बाद ट्रक से कुचलकर मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
एक ही दिन में दो भीषण हादसे
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर जिले में शुक्रवार सड़क हादसों का दिन साबित हुआ। कुछ ही घंटों के अंतराल में दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। लगातार हुई इन दुर्घटनाओं से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर गंगा स्नान के लिए मां के साथ स्कूटी से जा रहे मुजफ्फरपुर के कांटी अंचल में कार्यरत अमीन मनीष कुमार की हाइवा की टक्कर के बाद ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, इसी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात बैगन चौक के पास हुए दूसरे हादसे में एक सब्जी व्यवसायी की भी जान चली गई। कुछ ही घंटों में दो मौतों से पूरे इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल है।
गंगा स्नान की आस्था मातम में बदली
उजियारपुर थाना क्षेत्र की चांदचौर पूर्वी पंचायत के जनकपुर वार्ड-9 निवासी उपेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र मनीष कुमार (35) मुजफ्फरपुर के कांटी अंचल में अमीन के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार सुबह वह अपनी मां चंदा देवी (55) को स्कूटी से गंगा स्नान कराने जा रहे थे। सुबह करीब डैनी चौक के समीप बसढ़िया के पास एनएच-28 पर उनकी स्कूटी को तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हाइवा की टक्कर के बाद ट्रक ने कुचला
हाइवा की टक्कर लगते ही मां-बेटे सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक ने सड़क पर गिरे मनीष कुमार को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक के पहिए में उनका शव फंस गया। सूचना मिलते ही दलसिंहसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। घटनास्थल पर ही मनीष कुमार की मौत हो गई।
मां जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही हैं
हादसे में गंभीर रूप से घायल चंदा देवी को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेगूसराय के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
चार साल पहले हुई थी शादी
मनीष कुमार की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों के अनुसार उनकी शादी चार वर्ष पहले हुई थी। उनकी दो वर्ष की बेटी तृषा अब पिता के साये से वंचित हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
आक्रोशित लोगों ने तीन घंटे तक एनएच-28 किया जाम
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने एनएच-28 जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और हाईवे पर बेलगाम रफ्तार से दौड़ रहे भारी वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की। प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद तत्काल 20 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। इसके बाद करीब तीन घंटे बाद जाम समाप्त कराया गया।
ये भी पढ़ें- रेलवे अधिकारी के सरकारी आवास पर CBI की रेड, आठ घंटे तक चली पूछताछ; घर से पिस्टल-मैगजीन और कारतूस बरामद
दूसरी दुर्घटना में सब्जी व्यवसायी की भी मौत
इसी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात बैगन चौक के पास एक और सड़क हादसा हुआ। बसढ़िया वार्ड-8 निवासी अशोक भगत के पुत्र चंदन कुमार (31) बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल चंदन को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चंदन कुमार बाजार समिति सब्जी मंडी में सब्जी की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
लगातार दो हादसों से दहला इलाका
महज कुछ घंटों के भीतर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत और एक महिला के गंभीर रूप से घायल होने से पूरे दलसिंहसराय अनुमंडल में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-28 पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित भारी वाहनों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर सख्त निगरानी, गति नियंत्रण और दुर्घटनाएं रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
पुलिस जांच में जुटी
दलसिंहसराय थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया कि अमीन मनीष कुमार की दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की जांच में जुटी है।