सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Exploitation innocent child in Samastipur when it failed man bitten

Bihar News: समस्तीपुर में मासूम के साथ दरिंदगी की कोशिश, असफल होने पर दांत से काटकर किया लहूलुहान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 12:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: समस्तीपुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको शर्मिंदा कर दिया है। दरअसल, यहां एक आदमी ने 4 साल की मासूम के साथ दरिंदगी की कोशिश की। जब वह इसमें सफल नहीं रहा तो उसने बच्ची के शरीर पर कई जगहों पर दांत से काटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।  

Exploitation innocent child in Samastipur when it failed man bitten
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में एक बच्ची के साथ दरिंदगी की कोशिश का मामला सामने आया है। असफल होने पर आरोपी ने बच्ची के शरीर पर कई जगह दांत से काटकर उसे लहुलूहान कर दिया। बच्ची को बेहोशी की हालात में शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरिंदगी के आरोप में पड़ोसी शंकर सदा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।    

Trending Videos


आरोपी बच्ची को खेत में छोड़ हुआ फरार
पीड़िता की मां ने बताया कि शंकर ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ खेत में लेकर गया। जहां उसने दरिंदगी की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर आरोपी बच्ची को वहीं छोड़कर भाग निकला। काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं के खेत में मिली बच्ची
गांव में कुछ लोगों ने बताया कि बच्ची शंकर के साथ खेत की ओर जा रही थी। इसके बाद उसी दिशा में खोजबीन शुरू की गई तो बच्ची गेहूं के खेत में बेहोशी की हालत में मिली। इसके तुरंत बाद उसे अस्पताल लेकर जाया गया।

डॉक्टर ने क्या बताया?
पीड़िता का इलाज कर रहे डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि 4 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की कोशिश की गई है। उसके शरीर पर कई जगह दांत के निशान है। गंभीर हालात में उसे यहां लाया गया था। जहां इलाज के करीब 1 घंटे बाद उसे होश आया। डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें: बैन के बावजूद नहीं रुक रही हर्ष फायरिंग, वैशाली में गोली लगने से दो लोग घायल

पुलिस ने क्या कहा?
एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चार साल की बच्ची को उसकी मां ने बेहोशी की हालत में अस्पताल में एडमिट कराया है। उसके साथ गलत काम किया गया है। शरीर पर जख्म के निशान है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed