फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Indian army javan amongthree died in road Accident darbhanga bihar news

Bihar: खड़े ट्रक में जा घुसी बुलेट, छुट्टी पर आए जवान समेत तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत; लोगों ने SH 56 किया जाम

Sun, 19 Jul 2026 08:59 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sun, 19 Jul 2026 08:59 AM IST
सार

Bihar News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी थाना क्षेत्र में एसएच-56 पर धबौलिया पुल के पास खड़े ट्रक से बुलेट बाइक की टक्कर में छुट्टी पर घर आए एक आर्मी जवान समेत तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है, जबकि चालक फरार है।

विज्ञापन
Indian army javan amongthree died in road Accident darbhanga bihar news
अस्पताल में जमा लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एसएच-56 पर धबौलिया पुल के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बुलेट बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों में छुट्टी पर घर आए एक आर्मी जवान भी शामिल हैं। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने कुशेश्वरस्थान-दरभंगा मुख्य मार्ग (एसएच-56) को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद और आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची तथा लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन


खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बुलेट
बताया जाता है कि शनिवार शाम करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच धबौलिया से कुशेश्वरस्थान की ओर एक बुलेट बाइक पर तीन युवक सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान धबौलिया पुल पर पहले से खड़े ट्रक के पीछे तेज रफ्तार बुलेट जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचते ही तीनों को मृत घोषित किया गया
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बिना देर किए तीनों घायलों को करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित कुशेश्वरस्थान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद सोहराब ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छुट्टी पर घर आया था आर्मी जवान
कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि मृतकों की पहचान बड़गांव निवासी अरुण कुमार राय के पुत्र और भारतीय सेना के जवान अखिलेश आनंद के रूप में हुई है। अखिलेश छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। दूसरे मृतक की पहचान धबौलिया निवासी स्वर्गीय राम सिंह के 38 वर्षीय पुत्र पंकज राय तथा तीसरे मृतक की पहचान केवटगामा पंचायत के भरडीहा निवासी संतोष यादव के 30 वर्षीय पुत्र बादल यादव के रूप में हुई है।

ट्रक जब्त, चालक मौके से फरार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


यह भी पढ़ें: आज से बदल जाएगी बिहार की सरकारी शिक्षा! 521 मॉडल स्कूलों का शुभारंभ, नालंदा के 20 स्कूल भी होंगे हाईटेक

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
हादसे से नाराज लोगों ने एसएच-56 पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद जाम हटाने की कवायद शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed