फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Vigilance Raids Tourism Department Superintending Engineer's Premises Disproportionate to Income

Bihar News: पर्यटन विभाग के इंजीनियर के पास आय से 75 फीसदी अधिक संपत्ति, निगरानी की रेड में हुआ खुलासा

Sun, 19 Jul 2026 11:39 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 19 Jul 2026 11:39 AM IST
सार

Crime News In Hindi: बिहार में भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। निगरानी विभाग की टीम ने एक और भ्रष्ट अफसर की पोल खोल दी है। इनके पास से आय से 75 फीसदी अधिक संपत्ति मिले। आइये जानते हैं पूरा मामला...
 

विज्ञापन
Bihar Vigilance Raids Tourism Department Superintending Engineer's Premises Disproportionate to Income
इंजीनियर के घर पर पहुंची थी निगरानी की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पर्यटन विभाग के अधीक्षण अभियंता अवधेश कुमार सिन्हा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी थाना में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना से प्राप्त सर्च वारंट के बाद शुक्रवार को पटना स्थित उनके आवास और कार्यालय समेत तीन ठिकानों पर देर रात तक तलाशी अभियान चलाया गया। निगरानी की ओर से बताया गया कि अवधेश कुमार सिन्हा पर 1 करोड़ 41 लाख 90 हजार रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। जांच एजेंसी का दावा है कि यह राशि उनकी ज्ञात आय से लगभग 75 प्रतिशत अधिक है। इसी मामले में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद
तलाशी के दौरान निगरानी टीम को अभियुक्त और उनके परिजनों के नाम पर अर्जित संपत्तियों एवं निवेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। जांच में फ्रेंड्स कॉलोनी, आशियाना नगर स्थित करीब 2 कट्ठा 4 धूर जमीन के कागजात बरामद हुए, जिसकी खरीद कीमत 75.63 लाख रुपये दर्ज है। इसी भूखंड पर बने मकान से संबंधित सिविल कॉन्ट्रैक्टर के साथ हुए एमओयू में 20 लाख रुपये भुगतान और शेष 97 लाख रुपये आठ किस्तों में देने का उल्लेख मिला है। इसके अलावा करीब 75.62 लाख रुपये मूल्य के एक अन्य भूमि समझौते (एग्रीमेंट) के दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन


जेवरात और कैश भी बरामद
निगरानी ब्यूरो की तलाशी में एक केनरा बैंक लॉकर, 61 हजार रुपये नकद, करीब 5.05 लाख रुपये मूल्य के स्वर्णाभूषण, 3.07 लाख रुपये मूल्य के हीरा जड़ित आभूषण तथा 1.52 लाख रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण मिले हैं। बैंक लॉकर को नियमानुसार खोलकर उसकी अलग से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar: फैजल खान सर पर छात्रों के साथ...; रौशन आनंद का बड़ा आरोप सोशल मीडिया पर वायरल

19 बैंक खाते, तीन फ्लैट के दस्तावेज बरामद
तलाशी के दौरान 12 संपत्ति डीड, 19 बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज, विभिन्न बीमा योजनाओं में निवेश के कागजात, तीन फ्लैटों के दस्तावेज तथा एक हुंडई कार से संबंधित अभिलेख भी बरामद किए गए हैं। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। बरामद दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आय से अधिक संपत्ति के पूरे नेटवर्क की जांच की जाएगी और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed