फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Raushan Anand sir allegation on faisal Khan Sir patna bihar news on social media

Bihar: फैजल खान सर पर छात्रों के साथ...; रौशन आनंद का बड़ा आरोप सोशल मीडिया पर वायरल

Sun, 19 Jul 2026 10:39 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 19 Jul 2026 10:39 AM IST
सार

Bihar News : कोचिंग विवाद में कोर्ट के बाद अब सोशल मीडिया पर लड़ाई तेज हो गई है। रोशन आनंद सर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा है कि आप पर्सनल हो गए तो अब यह बताइए कि उन छात्राओं के साथ आपने क्या किया था?

विज्ञापन
Raushan Anand sir allegation on faisal Khan Sir patna bihar news on social media
फैजल खान और रौशन आनंद। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर फैजल खान और रौशन आनंद के बीच का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा विवाद फैजल खान के बयानों के बाद है। ज्ञानबिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद ने फैजल खान पर फिर से कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक मैं व्यक्तिगत नहीं हो रहा था। लेकिन, जब फैजल खान व्यक्तिगत तौर पर मेरे दिवंगत भाई के बारे टिप्पणी करने लगे तो मैं भी आपकी व्यक्तिगत जिंदगी की पोल खोल दूंगा। हम भी अब पर्सनल हो रहे हैं।

विज्ञापन

 

रौशन आनंद ने आरोप लगाया हुए कहा कि फैजल खान ने कई बहनों की जिंदगी बर्बाद कर दी है। कई लड़कियों के साथ उसने गलत किया है। रौशन आनंद ने चार लड़कियों का नाम लिया और आरोप लगाया कि फैजल खान ने इनका जीवन बर्बाद कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने फैजल खान से सवाल पूछा कि क्या आप हर शनिवार और रविवार हाजीपुर के एक निजी होटल में नहीं जाते थे। उन्होंने कहा कि मैंने आपको चेताया था कि आप व्यक्तिगत मत होईए। आप व्यक्तिगत हो गए हैं, अब हम भी व्यक्तिगत होंगे। आप शिक्षक नहीं हैं, आप शिक्षक के भेष में राक्षस हैं। रौशन आनंद ने आरोप लगाया कि अपने जीवन के शुरुआती दौर में अपने छात्राओं को अपने हवस का शिकार बनाया हो, वह कदापि शिक्षक हो ही नहीं सकता है, वह राक्षस है! आप झूठे हैं, आप हत्यारे हैं, आपने गरीबों को बेचा है, आपने इमोशन बेचा है और गरीबी और इमोशन बेचने के अलावा और डायलॉग बाजी के अलावा आपको कुछ आता भी नहीं है, आपको पढ़ाने तक नहीं आता है। 

विज्ञापन

 

रौशन आनंद ने भाई की हत्या का आरोप लगया

इससे पहले भी रौशन आनंद ने फैजल खान पर कई आरोप लगाया था। कहा था कि मेरे खिलाफ साजिश रची गई और इसी साजिश के तहत उनके भाई की हत्या कराई गई। रौशन आनंद ने दावा किया कि जब तक मैं बाहर था तो मेरे भाई को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। लेकिन, जैसे ही मुझे जेल भेजा गया, मेरे भाई की हत्या करवा दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे फैसल खान और किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक आरएस प्रसाद की भूमिका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नेपाल में मिली थी प्रिंस यादव की लाश

बता दें कि रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव पर भी फैजल खान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। इसके बाद से प्रिंस नेपाल के विराटनगर में छिपे हुए थे, जहां एक होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में उनका शव बरामद हुआ। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। नेपाल पुलिस मामले में पांच संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है, लेकिन इसकी आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार है।

 

फैजल खान ने होटल के सीसीटीवी दिखाने की मांग की?

फैजल खान ने एक पॉडकास्ट शो के दौरान रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव के मौत मामले में सवाल उठाया था। उन्होंने कहा कि जिस होटल में वह ठहरा था, उसकी सीसीटीवी क्यों छिपाई जा रही है? किसी का कोई मोबाइल गायब हो जाता है तो वह सीसीटीवी दिखाने की मांग करता है। इनको सब जगह का सीसीटीवी चाहिए लेकिन होटल का सीसीटीवी क्यों नहीं चाहिए। लेकिन, सीसीटीवी दिखाने की मांग क्यों नहीं की जा रही है। होटल में कौन आया है? उस समय कौन था वहां? प्रिंस किससे मिलता था? किससे चैट करता था? अंतिम बार किससे चैट हुआ था? अंतिम बार उसने किसे कॉल किया? उसका व्हाट्सएप चैट क्यों छिपाया जा रहा है? खान सर ने प्रिंस यादव के बारे में कहा कि उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। वह हथियार लेकर क्यों घूमता था? इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।  

 

13 जुलाई को कोर्ट ने दी थी फैजल खान को राहत

बता दें कि 13 जुलाई को फायरिंग मामले में फैजल खान की अग्रिम जमानत पर कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इसमें फैजल खान को अदालत से बड़ी राहत मिली थी। उनके अधिवक्ता अरविंद कुमार ने बताया कि कोर्ट ने खान सर की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली। साथ ही इस मामले में खान सर के तीन अन्य सहयोगियों को भी अग्रिम जमानत मिल गई है। वहीं, जेल में बंद दो बॉडीगार्ड को भी अदालत ने जमानत दे दी है। उन्होंने बताया कि मामले की सुनवाई आगे भी नियमानुसार जारी रहेगी। फिलहाल अदालत के आदेश के बाद सभी पक्ष आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed