सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Land bihar bhumi notification nagar vikas urban development township land sale restriction bihar news

Bihar: दरभंगा में ग्रीनफील्ड टाउनशिप के लिए 17 हजार एकड़ जमीन चिन्हित, राजभवन ने जारी की सूची

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 24 Apr 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
सार

दरभंगा में ग्रीनफील्ड टाउनशिप परियोजना को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा के बाद राजभवन ने तीन प्रखंडों के 100 से अधिक गांवों की सूची जारी कर दी है, जहां टाउनशिप विकसित की जाएगी।

Land bihar bhumi notification nagar vikas urban development township land sale restriction bihar news
समहरणालय दरभंगा
विज्ञापन

विस्तार

दरभंगा: जिले में ग्रीनफील्ड टाउनशिप बनाने की सरकार की योजना अब जमीन पर उतरती नजर आ रही है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 22 अप्रैल को कैबिनेट बैठक में दरभंगा सहित 11 जिलों में ग्रीनफील्ड टाउनशिप विकसित करने की घोषणा की थी। इसके दो दिन बाद राज्यपाल की ओर से संबंधित गांवों की सूची जारी कर दी गई है, जिन क्षेत्रों को नए टाउनशिप के लिए विकसित किया जाएगा।
Trending Videos


31 मार्च 2027 तक लगी रोक

जारी नोटिस के अनुसार, चयनित प्रखंडों के इन इलाकों में 31 मार्च 2027 तक जमीन की खरीद-बिक्री, हस्तांतरण और किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। इस फैसले पर राज्यपाल कार्यालय ने आधिकारिक मुहर लगा दी है। बताया गया है कि दरभंगा के तीन प्रखंडों के 17 राजस्व गांवों सहित कुल 100 से अधिक गांवों को इस योजना में शामिल किया गया है। इन क्षेत्रों की करीब 17 हजार एकड़ जमीन पर टाउनशिप विकसित करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहादुरपुर प्रखंड के गांव शामिल

राज्यपाल कार्यालय से जारी अधिसूचना के अनुसार बहादुरपुर प्रखंड के मनोरा, चकपहर, अब्दुल्लाहपुर, खोजकीपुर, छपरार, भैरवपट्टी, महुआ, गोविंदपुर, फतेहपुर, बाजितपुर, बलभद्रपुर, रोशन चक, घोरघटा, पीररी, कुसोठार, गरहट्टा, बेला याकूब सहित कई गांव शामिल हैं।


ये भी पढ़ें: जमुई में भीषण सड़क हादसा; दूध गाड़ी और हाईवा की टक्कर, 30 मिनट तक केबिन में फंसा रहा चालक

दरभंगा सदर के भी कई गांव चयनित

वहीं दरभंगा सदर प्रखंड के बढ़िया, रसूला, बेला, नवादा, चतरिया, मस्जिदिया, चक अब्दुल रहीम, चमरू, बिशनपुर, कबीरचक, बेलाशंकर, बाढ़, मरौना, विष्णुपुर, मेदिनी, गेहूंमी, विष्णुपुर, खरथुआ, मनी गौसा, बेलहर, अमडीहा, शाहबाजपुर, भलुका, रानीपुर, डीहबेरई, बिजली, भिंडी, कबरिया, लौ टोला, गौसाडीह, भुसकौल, रामसल्ला, खुटवाड़ा, धोई, हरपुर, भवानीपुर, खजूरी, रसूलपुर, सहिला, रामपुर कासिम, अतिहर, दिवारी, बेला मौसीमपुर, चकगढ़िया, गंगवाड़ा, रामपुर कासिम, बासुदेवपुर, करहटिया, लिमा, खोजकीपुर सहित कई गांव शामिल किए गए हैं।

केवटी प्रखंड के गांव भी सूची में

इसके अलावा केवटी प्रखंड के हरपुर, बेलोना, किशनपुर, अशरफपुर, दोमे, कोठी, मझगामा, रतौली, खराजमर्दन सिंह, कइमचक, चक्का, धोबीगामा, भेरियाही, दहेरीचक, बीहटवाड़ा, ननौरा, हरपुर डलवा, बरही सहित अन्य गांवों को भी इस योजना में शामिल किया गया है। राज्य सरकार ने इन सभी चिन्हित क्षेत्रों में ग्रीनफील्ड टाउनशिप डेवलपमेंट को लेकर 31 मार्च 2027 तक जमीन की खरीद-बिक्री और निर्माण कार्यों पर पूरी तरह रोक लगा दी है। यह फैसला मास्टर प्लान के अनुसार व्यवस्थित और योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed