सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   lpg gas shortage lpg crisis as war iran impact commercial cylinder shortage darbhanga bihar news

Bihar News: घरेलू गैस की भारी किल्लत, लोग सुबह 5 बजे से कतार में खड़े, व्यवसायिक गैस की सप्लाई बंद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Tue, 10 Mar 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
सार

दरभंगा में खाड़ी देशों के बीच चल रहे युद्ध के असर से घरेलू रसोई गैस की किल्लत बढ़ गई है। सरकार ने गैस की कीमत 60 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाई और बुकिंग का अंतराल 25 दिन कर दिया। इसके बाद शहर की कई एजेंसियों पर लोग सुबह पांच बजे से सिलेंडर के लिए कतार में खड़े रहते हैं।

lpg gas shortage lpg crisis as war iran impact commercial cylinder shortage darbhanga bihar news
दरभंगा में घरेलू गैस की भारी किल्लत - फोटो : अमर उजाला
web -
विज्ञापन

विस्तार

खाड़ी देशों के बीच चल रहे युद्ध का असर अब भारत में भी दिखाई पड़ने लगा है। इसका सबसे बड़ा असर घरेलू रसोई गैस पर पड़ा है। सरकार ने पहले घरेलू गैस की कीमत में 60 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की। इसके ठीक दो दिन बाद गैस बुकिंग की अवधि 25 दिन कर दी गई। इसके बाद एजेंसियों में घरेलू गैस की किल्लत देखने को मिली है।
Trending Videos


बीस साल पुरानी स्थिति जैसी दरभंगा में कतारें

दरभंगा के लोग मंगलवार को बीस साल पहले जैसी स्थिति में दिखाई दिए। शहर की कई गैस एजेंसियों के गोदाम का मुआयना करने पर पता चला कि सुबह पांच बजे से लोग सिलेंडर के लिए कतार में खड़े हैं। हर एजेंसी पर लगभग दो से पांच सौ लोग लाइन में थे। लोग गैस की किल्लत से काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार का 25 दिन का इंतर्लोकिंग पीरियड लागू

सूत्रों के अनुसार सरकार ने गैस सिलेंडर की आपूर्ति के लिए 25 दिनों का इंतर्लोकिंग पीरियड लागू किया है। इसका मतलब यह है कि यदि कोई व्यक्ति आज गैस का नंबर लगाता है, तो उसे दुबारा केवल 26वें दिन ही गैस मिल सकेगी। ऑनलाइन नंबर लगाने पर कंपनी द्वारा भेजा जाने वाला मैसेज भी अब देर से लोगों तक पहुंच रहा है।

व्यवसायिक गैस की आपूर्ति बंद

व्यवसायिक गैस की आपूर्ति कंपनी द्वारा पूरी तरह से बंद कर दी गई है। इसके कारण शहर के रेस्टोरेंट और व्यवसायिक संस्थानों को भी समस्या हो रही है।

दरभंगा में एजेंसियों और ग्राहकों की स्थिति

दरभंगा शहर में कुल 8 से 10 गैस एजेंसी हैं जो शहर के लगभग 1 लाख से सवा लाख घरेलू गैस उपभोक्ताओं को सप्लाई करती हैं। प्रमुख एजेंसियों के ग्राहक इस प्रकार हैं:
  • इंजिनियर गैस सर्विस – लगभग 20 हजार
  • नानक गैस सर्विस – लगभग 25 हजार
  • गोदावरी गैस एजेंसी – लगभग 20 हजार
  • जय जगदीश इण्डेन – लगभग 10–12 हजार
  • चौधरी इण्डेन – लगभग 20 हजार
  • आर जे भवानी HP गैस एजेंसी – लगभग 20 हजार

नागरिकों की शिकायतें और परेशानियां

सीतेश कुमार ने बताया कि खाड़ी देशों के बीच चल रहे युद्ध का असर आम लोगों पर पड़ने लगा है। वे सुबह पांच बजे से लाइन में खड़े रहते हैं, लेकिन दोपहर तक गैस नहीं मिल पाती। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले का संज्ञान लेने की अपील की। गृहणी प्रियंका कुमारी ने कहा कि अब गैस का नंबर लगाने के कई दिनों बाद ही सिलेंडर मिलता है। इस कारण उन्हें बच्चों को स्कूल भेजना छोड़कर गैस की लाइन में खड़ा होना पड़ता है।

आईओसी और एजेंसियों का कहना

जय जगदीश इण्डेन के ऑनर गुंजन कुमार ने बताया कि IOC से गैस की आपूर्ति पहले की तुलना में कम हो गई है। इसके कारण लोगों को थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि व्यवसायिक सिलेंडर की सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी गई है। इसके अलावा होली की तीन दिनों की छुट्टी का भी सप्लाई पर असर दिख रहा है। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि थोड़े दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed