सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   samastipur Court Campus document theft

Bihar News: समस्तीपुर सीजीएम कोर्ट से चोरी हुए दस्तावेज कबाड़ी दुकान से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Tue, 10 Mar 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
सार

समस्तीपुर में सीजीएम कोर्ट से चोरी हुए महत्वपूर्ण दस्तावेज एक कबाड़ी दुकान से बरामद होने के बाद पुलिस ने बहादुरपुर मोहल्ला निवासी सूरज कुमार को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि आरोपी रविवार को ठेला लेकर कोर्ट परिसर में घुसा और वहां से जरूरी दस्तावेज चोरी कर उन्हें कबाड़ी दुकान में बेच दिया।

samastipur Court Campus document theft
समस्तीपुर कोर्ट कैंपस से दस्तावेज चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

समस्तीपुर में सीजीएम कोर्ट से गायब हुए महत्वपूर्ण दस्तावेज कबाड़ी की दुकान से बरामद होने के बाद पुलिस ने बहादुरपुर मोहल्ला से एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सूरज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस कस्टडी में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया।
Trending Videos


दस्तावेज बेचकर खरीदी नशीली सूई

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नशीली दवाओं का आदी है। चर्चा है कि दस्तावेज बेचने से मिले पैसों से उसने शहर की एक दवा दुकान से नशीली सूई खरीदी और खुद अपने हाथ की नस में इंजेक्शन लगा लिया। सोमवार सुबह हाजत में नशीली सूई नहीं मिलने पर उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेला लेकर कोर्ट परिसर में घुसा था आरोपी

जानकारी के मुताबिक रविवार को सूरज कुमार ठेला लेकर कोर्ट परिसर में दाखिल हुआ था। इसके बाद वह कोर्ट के अंदर प्रवेश कर गया और वहां से महत्वपूर्ण दस्तावेजों की चोरी कर ली। दस्तावेज चोरी करने के बाद वह उन्हें कबाड़ी दुकान पर ले गया और बेच दिया, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने छापेमारी कर बरामद किए दस्तावेज

दस्तावेज चोरी की शिकायत मिलने के बाद नगर थाना पुलिस सक्रिय हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने देर रात संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान बहादुरपुर मोहल्ला स्थित एक कबाड़ी दुकान से चोरी हुए दस्तावेज बरामद कर लिए गए। इसी मोहल्ले से पुलिस ने आरोपी सूरज कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: सहरसा में BA के छात्र ने फंदे से लटककर दी जान, खिड़की से झांकते ही उड़े मकान मालिक के होश

कोर्ट कर्मियों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

इस मामले में सीजीएम कोर्ट से जीआर लिपिक अश्वनी कुमार, एसीजीएम-1 कोर्ट से लिपिक पंकज कुमार और उत्पाद प्रथम कोर्ट से लिपिक माधव कुमार राय ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल उसकी तबीयत खराब होने के कारण उसका इलाज कराया जा रहा है।

डॉक्टरों ने बताया नशे का आदी

वहीं अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टरों ने ऑफ कैमरा बताया कि युवक नशे का आदी है और उसके शरीर पर कई जगह सूई लेने के निशान पाए गए हैं। युवक के अनुसार दस्तावेज बेचने से मिले पैसों से उसने नशीली सूई खरीदी थी और खुद ही उसे इंजेक्ट कर लिया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed