सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   samastipur gas problem consumers upset

LPG Crisis: समस्तीपुर में गैस को लेकर लोग हो रहे परेशान, सिलिंडर के लिए एजेंसी के लगा रहे चक्कर पर चक्कर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 01 Apr 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
सार

LPG Crisis: समस्तीपुर में गैस संकट गहराने से उपभोक्ता एजेंसियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। केवाईसी, ओटीपी और डीएससी प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद गैस नहीं मिलने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है, जबकि कालाबाजारी भी तेजी से फैल रही है।

samastipur gas problem consumers upset
सिलिंडर के लिए लाइन में लगे उपभोक्ता
विज्ञापन

विस्तार

समस्तीपुर जिले में गैस की किल्लत से लोग एजेंसी के बाहर लंबी लाइनों में खड़े नजर आ रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक हर जगह गैस को लेकर लोग परेशान दिखाई दे रहे हैं। हालात यह हैं कि गैस न मिलने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और वे इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। वहीं, एजेंसियों पर उपभोक्ता कई तरह के सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। अब कालाबाजारी भी शुरू हो गई है, जहां सिलेंडर 1500 से 2000 रुपये तक में ब्लैक में मिल रहा है।

Trending Videos


गैस न मिलने से उपभोक्ता परेशान
यह तस्वीर समस्तीपुर शहर की एक गैस एजेंसी की है, जहां गैस न मिलने से उपभोक्ता खासे परेशान हैं। केवाईसी को लेकर भी लोग सुबह से शाम तक एजेंसी का चक्कर काट रहे हैं। ओटीपी और डीएससी नंबर होने के बावजूद भी लोगों को गैस नहीं मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसी कर्मी कर रहे कालाबाजारी
कई उपभोक्ताओं का कहना है कि सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी एजेंसी कर्मी गैस देने से इनकार कर देते हैं। यहां तक कि कुछ लोगों का आरोप है कि उनका गैस सिलेंडर किसी और को दे दिया जाता है और बाद में यह कह दिया जाता है कि उन्होंने खुद ही गैस ले लिया है।


गैस एजेंसी की लापरवाही लगातार आ रही सामने
एजेंसी के बाहर सुबह-शाम लोगों की भीड़ लगी रहती है, जिसमें महिलाओं की लंबी लाइनें खास तौर पर देखने को मिल रही हैं। महिलाओं का कहना है कि गैस एजेंसी की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। दूर-दराज से आने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, जिससे उन्हें थक-हारकर वापस लौटना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: एमनेस्टी और एग्जिट पॉलिसी पर बिहार सरकार मेहरबान, उद्यमियों को बड़ी राहत; बढ़ाई आवेदन की तारीख

शिकायत सुनने वाला कोई नहीं
एक तरफ जिला प्रशासन का दावा है कि गैस को लेकर कोई समस्या नहीं है, वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं का कहना है कि ओटीपी और डीएससी नंबर होने के बावजूद उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। उनका आरोप है कि उनकी शिकायत सुनने वाला कोई नहीं है। ऐसे में लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और वे सरकार को कोसने लगे हैं। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरकर एजेंसी और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed