सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   case registered against man who physically abused pretext of marriage also forced to abortion in Jehanabad

Bihar News: शादी का झांसा देकर पांच साल तक शारीरिक शोषण, गर्भपात भी कराया; मामला दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जहानाबाद Published by: मगध ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: जहानाबाद में युवती के साथ शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक और मानसिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीडिता ने पुलिस में दिए आवेदन में बताया कि आरोपी युवक ने उसका गर्भपात तक कराया है।  

case registered against man who physically abused pretext of marriage also forced to abortion in Jehanabad
पुलिस आवेदन की कॉपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जहानाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती को शादी का झांसा देकर पांच साल तक उसका शारीरिक शोषण किया जाता रहा। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी मुकर गया। इस दौरान युवती का गर्भपात भी करा दिया गया। पीड़िता ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Trending Videos


पीड़िता ने बताया कैसे शुरू हुआ शोषण का सिलसिला
पीड़िता के अनुसार, वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जहानाबाद में अपने एक रिश्तेदार के यहां रह रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात कोर्ट स्टेशन के पास एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम अभिनाश ब्रजराज उर्फ धीरज कुमार (33) बताया। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता को अपने कमरे में भी ले जाता था आरोपी
आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वह युवती को आदर्श नगर स्थित अपने किराए के मकान पर भी ले जाता था। बाद में युवती पटना के राजाबाजार इलाके में रहने लगी, जहां भी आरोपी का आना-जाना जारी रहा और शोषण होता रहा।


ऐसे खुला मामला?
पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान वह गर्भवती हो गई, लेकिन आरोपी ने धोखे में रखकर जबरन गर्भपात करा दिया। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी बहाने बनाकर टालने लगा। कुछ समय बाद युवती को शक हुआ, जिसके बाद उसने आरोपी का मोबाइल देखा। उसमें किसी अन्य युवती से बातचीत और संबंध के संकेत मिले। इस बारे में पूछने पर आरोपी ने इनकार कर दिया।

ये भी पढ़ें: गया में भीषण आग से तबाही, 300 बीघा गेहूं जलकर राख; सैकड़ों किसानों की मेहनत बर्बाद

पुलिस ने क्या बताया?
फिलहाल, पीड़िता की शिकायत पर नगर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी उमेश प्रसाद ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed