सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Bihar ›   Bihar: Viral video Illegal collection exposed for birth certificates in sadar hospital aurangabad bihar

Bihar News: बिहार के इस सरकारी अस्पताल में बर्थ सर्टिफिकेट बनाने में अवैध वसूली का भांडा फूटा, वीडियो वायरल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 05:31 PM IST
Bihar: Viral video Illegal collection exposed for birth certificates in sadar hospital aurangabad bihar

बिहार के सरकारी अस्पतालों में जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतें अक्सर सामने आती रही हैं। ऐसा ही एक मामला औरंगाबाद के सदर अस्पताल से जुड़ा सामने आया है, जहां एक वायरल वीडियो ने पूरे प्रकरण की पोल खोल दी है। हालांकि इस वीडियो की तिथि और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

वायरल वीडियो में जन्म प्रमाण पत्र काउंटर पर मौजूद एक कर्मी रुपये लेते हुए दिखाई दे रहा है। आरोप है कि यह कर्मी स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी उमेश पासवान है, जो प्रमाण पत्र में सुधार के नाम पर पैसे की मांग कर रहा था। वीडियो में एक व्यक्ति काउंटर पर उससे बातचीत करते हुए पैसे देने की कोशिश करता नजर आ रहा है।

बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान दोनों के बीच पैसों को लेकर मोलभाव भी हुआ। जैसे ही कर्मी को यह एहसास हुआ कि उसका वीडियो बनाया जा रहा है, वह भड़क उठा और कैमरा बंद करने को कहने लगा। साथ ही उसने फोन पर किसी अधिकारी से संपर्क करने की भी कोशिश की।

वीडियो में दिख रहे पीड़ित, औरंगाबाद सदर प्रखंड के कर्मा गांव निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह अपने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र में त्रुटि सुधार के लिए कई दिनों से अस्पताल का चक्कर लगा रहे थे। आरोप है कि उनसे 300 रुपये की मांग की गई। पहले नगद राशि नहीं होने पर उन्हें वापस लौटा दिया गया। बाद में जब वह 200 रुपये लेकर पहुंचे, तो कर्मी ने 300 रुपये से कम लेने से इनकार कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद जब मीडियाकर्मी मौके पर पहुंचे, तो अन्य लोगों ने भी अवैध वसूली के आरोप लगाए। गया से आई स्वीटी कुमारी ने बताया कि वह पिछले 10 महीने से अपने बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के लिए अस्पताल का चक्कर लगा रही हैं, लेकिन अब तक प्रमाण पत्र नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रक्रिया के दौरान उनसे भी पैसे मांगे गए, बावजूद इसके काम नहीं हुआ।

पढे़ं:  पुणे में सड़क हादसे में जमुई के युवक की हुई मौत, शव के गांव पंहुचते ही पसरा मातम

नवीनगर के राजपुर गांव की हनी कुमारी ने भी आरोप लगाया कि उसने 500 रुपये देने के बावजूद अब तक अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं किया। उनका कहना है कि दो महीने पहले बच्चे के जन्म के बाद से ही वह लगातार अस्पताल के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन हर बार उन्हें टाल दिया जाता है।

यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी सदर अस्पताल में इस तरह की शिकायतें सामने आती रही हैं। पूर्व में एक कर्मी के खिलाफ कार्रवाई भी की गई थी, लेकिन इसके बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जानबूझकर प्रक्रिया को लंबा खींचा जाता है, ताकि आवेदक पैसे देने को मजबूर हो जाएं। जबकि नियमों के अनुसार अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चों का प्रमाण पत्र वहीं उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

मामले पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: तीन सीएचसी बनेंगे इमरजेंसी सेंटर, ट्रॉमा और 100 बेड तक की होगी सुविधा

06 Apr 2026

VIDEO: ICU और पैथोलॉजी लैब की होगी ऑडिट, बिना जांच नहीं मिलेगा लाइसेंस

06 Apr 2026

VIDEO: बुजुर्ग हमारे लीडर्स, 34 का किया सम्मान

06 Apr 2026

VIDEO: 25 बार प्रसव और 5 बार महिला की नसबंदी, जननी सुरक्षा योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा; जो फाइलों में दब गया

06 Apr 2026

VIDEO: मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, आठ महीने में तैयार होंगे ये 10 स्टेशन; लोग कर सकेंगे सफर

06 Apr 2026
विज्ञापन

VIDEO: लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस के रूट में फिर बदलाव, अब इस स्टेशन तक होगा संचालन; 13 मई तक लागू रहेगी व्यवस्था

06 Apr 2026

जालौन: स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों ने घेरा कुठौंद बिजली घर, जमकर हंगामा

06 Apr 2026
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक शख्स की मौत

बाराबंकी में संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती की मौत, पुलिस कर रही जांच

06 Apr 2026

पठानकोट में झुग्गी में आग लगने से जिंदा जला 8 साल का मासूम

06 Apr 2026

Solan: क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी तक लगी मरीजों की लंबी कतारें

06 Apr 2026

Jharkhand Crime News: रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात राहुल दुबे गैंग के सात सदस्य गिरफ्तार

06 Apr 2026

VIDEO: आंधी-बारिश बनी जानलेवा, झोपड़ी गिरने से महिला की मौत

06 Apr 2026

VIDEO: मां दुर्गा की अष्टधातु की मूर्ति ले उड़े चोर, घंटे तक नहीं छोड़े; ग्रामीणों में आक्रोश

06 Apr 2026

दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए 11वीं के दो छात्र रेलवे डैम में डूबे, तलाश जारी

06 Apr 2026

बाराबंकी में भगवान श्रीराम के गुरुकुल को कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की मांग

06 Apr 2026

बाराबंकी में अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, लोगों में आक्रोश, मौके पर जुटी भीड़

06 Apr 2026

VIDEO: ओलावृष्टि से बर्बाद फसल का जायजा लेने पहुंचे लेखपाल

06 Apr 2026

सीतापुर में लाइन जोड़ने पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट से जलकर मौत

06 Apr 2026

मोगा के कंडियाल में बारिश और ओलावृष्टि से 1100 एकड़ गेहूं की फसल तबाह

06 Apr 2026

गोंडा में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, अखिलेश यादव ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन

06 Apr 2026

बाराबंकी में कोटवाधाम में एक कुएं का जल हुआ दूधिया, देखने को जुटी भीड़

06 Apr 2026

घाटमपुर में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

06 Apr 2026

Kangra: ट्रांसपोर्टर ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल

06 Apr 2026

Mandi: धर्मपुर में प्रतिभाओं की खोज, 800 बच्चों ने दी प्रवेश परीक्षा; गरीब मेधावी छात्रों को मिलेगा मुफ्त शिक्षा का अवसर

06 Apr 2026

Bilaspur: ट्राइबल खेलो इंडिया में चमके स्वारघाट के खिलाड़ी, ग्रामीणों ने किया सम्मानित

06 Apr 2026

छेहरटा में भाजपा की जन जागरूकता रैली, रवनीत बिट्टू का कांग्रेस और मान सरकार पर तीखा हमला

06 Apr 2026

गगनदीप रंधावा के परिवार से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, सीबीआई जांच की मांग की

06 Apr 2026

राजस्थान में नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: चार साल में 15 करोड़ की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

06 Apr 2026

पंजाब में बेअदबी पर सख्त कानून की तैयारी, जैतो में सीएम भगवंत मान ने दिए संकेत

06 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed