{"_id":"699d64e87bad256c670c7e76","slug":"samastipur-in-supply-officer-surveillance-arrested-darbhanga-news-c-1-1-noi1477-3986384-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रुपये घूस लेते प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रुपये घूस लेते प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
सार
समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्यापतिनगर और उजियारपुर के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार भगत को 10 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया। डीलर राम इकबाल सिंह की शिकायत पर जांच की गई थी।
आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार भगत को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विद्यापतिनगर के प्रखंड प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार भगत को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई दलसिंहसराय स्थित उनके निजी आवास पर की गई। इस मामले की शिकायत डीलर राम इकबाल सिंह ने निगरानी विभाग से की थी। राम इकबाल सिंह ने बताया कि पिछले तीन साल से प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी लगातार पैसों के लिए दबाव बना रहे थे। उन्होंने एडिशनल के नाम पर 31 हजार रुपये की मांग की थी। डीलर ने इसकी जानकारी निगरानी विभाग को दी, जिसके बाद पूरे मामले की जांच शुरू की गई।
अतिरिक्त खाद्य आवंटन के नाम पर मांगी जा रही थी रिश्वत
आरोप है कि राजेश कुमार भगत जन वितरण प्रणाली के तहत अतिरिक्त खाद्य आवंटन बढ़ाने के बदले रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत मिलने के बाद निगरानी ब्यूरो ने आरोपों की जांच की। जांच में मामला सही पाया गया। इसके बाद एक धावा दल का गठन किया गया। टीम ने योजना के तहत छापेमारी की और उन्हें 10 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया।
ये भी पढ़ें: अंधविश्वास को लेकर जमकर हुई तलवारबाजी, पांच घायल; तीन की हालत गंभीर
निगरानी थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी
इस मामले में निगरानी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार अधिकारी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद उन्हें निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मच गया है।
Trending Videos