Bihar News: बिहार का बेटा शहीद, कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए सीताराम यादव वीरगति को प्राप्त
Bihar News: समस्तीपुर जिले के लोदीपुर नारायण गांव निवासी सेना के जवान सीताराम यादव जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए। वह लंबे समय से सेना में सेवा दे रहे थे और कई ऑपरेशन में हिस्सा ले चुके थे।
विस्तार
समस्तीपुर जिले के मोरवा हलई थाना क्षेत्र की बाजितपुर करनैल पंचायत के लोदीपुर नारायण गांव निवासी सेना के जवान सीताराम यादव आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए। वह जम्मू-कश्मीर में तैनात थे और एक आतंकी हमले के बाद चलाए जा रहे ऑपरेशन में शामिल थे।
2022 में भर्ती हुए थे सीताराम
बताया जाता है कि सीताराम यादव वर्ष 2002 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। अपने लंबे सेवा काल में उन्होंने कई महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों में भाग लिया था। हाल ही में जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद सेना द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन में वह अग्रिम मोर्चे पर डटे थे, जहां बहादुरी से मुकाबला करते हुए उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया।
गांव में छाया मातम
शहादत की खबर मिलते ही उनके घर में मातम छा गया। पत्नी सुमन राय, पिता सूरज राय, माता महारानी देवी और भाई शिवानंद राय का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग गमगीन माहौल में शहीद को याद कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: साथ जीने-मरने की कसम हुई सच; बचाने उतरे और तालाब में समा गए पति-पत्नी
शहीद के शव का इंतजार
घटना पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। फिलहाल पूरे क्षेत्र के लोग शहीद जवान के पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। गांव में हर तरफ शोक का माहौल है और लोगों की आंखें नम हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.