सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two groups clash over mobile theft, stone pelting: Several injured, Bihar police investigating

Bihar News: मोबाइल चोरी विवाद में दरभंगा में पत्थरबाजी, चार गिरफ्तार, छह घायल; इलाके में अफरातफरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 26 Feb 2026 08:22 AM IST
विज्ञापन
सार

दरभंगा के मदारपूर मोहल्ले में मोबाइल चोरी को लेकर विवाद हिंसक रूप ले लिया। पत्थरबाजी में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए, पुलिस ने चार को हिरासत में लिया। हालात नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

Two groups clash over mobile theft, stone pelting: Several injured, Bihar police investigating
इलाके में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मदारपूर मोहल्ले में मोबाइल चोरी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस घटना में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है और करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। अचानक हुई पथरबाजी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।

Trending Videos

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ राजीव कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस के पहुंचने के बाद कई उपद्रवी अपने-अपने घरों में छिप गए। देर रात तक पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: छपरा के गौतम स्थान और सेमरिया को ‘राम सर्किट’ में शामिल करने की मांग तेज, विधायक छोटी कुमारी की पहल

घायल छोटू कुमार ने बताया कि एक छात्र का मोबाइल कुछ युवकों ने छीन लिया था। छात्र ने आरोपितों को पहचान लिया और मोबाइल वापस लेने उनके मोहल्ले में पहुंचा था। छोटू कुमार ने कहा कि पहले कहा गया कि मोबाइल सुबह दिया जाएगा। इसी बीच वह ऑटो चलाकर घर लौट रहा था, तभी अचानक दूसरे पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया, जो करीब तीन मिनट तक चला। छोटू कुमार के अनुसार, उन्हें हाथ, कमर और सिर में चोटें आई हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी ओर से कोई पथराव नहीं किया गया, बल्कि सामने वाले युवकों ने ही हमला किया।

लहेरियासराय थाना प्रभारी शम्भू कुमार झा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पता चला कि तीन लड़कों ने मिलकर एक युवक का मोबाइल छीन लिया था। पीड़ित युवक मोबाइल वापस लेने आरोपितों के घर गया, जहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। उन्होंने कहा कि पत्थरबाजी की बड़ी घटना की बात अतिशयोक्ति है, केवल एक-दो पत्थर चले थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से कोई विवाद था या नहीं। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed