सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Driver dead body found inside car in Patna Bihar police Investigation Bihar news murder case

Bihar : लावारिस कार के अंदर मिली चालक की लाश, चाबी लेकर सवेरे से था लापता; मालिक ने कहा- खूब पीता था शराब

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Sun, 21 Jun 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : तब तक कार के चारों तरफ लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे थे। अब तक सिर्फ कार लावारिश थी, लेकिन कार की जांच करते ही लोग आश्चर्यचकित हो गए। अब चर्चा यह थी कि आखिर कार में लाश होने का क्या मतलब है? 

Driver dead body found inside car in Patna Bihar police Investigation Bihar news murder case
इसी कार में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पटना में एक कार में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मामला गर्दनीबाग़ थाना क्षेत्र के सड़क नंबर एक की है। मृतक की पहचान झारखंड राज्य के बोकारो थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ीदाडी निवासी वासुदेव यादव के पुत्र रवि रमण यादव (40) के रूप में की गई है। 




 घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मृतक रवि रमण यादव कंकड़बाग डिफेंस कॉलोनी निवासी अंदन कुमार की डिजायर गाड़ी का चालक था। आज सुबह लगभग 10:00 बजे रवि रमण यादव डाक बंगला चौराहा स्थित ओम सूर्या एंटरप्राइजेज कंपनी के कार्यालय से गाड़ी का चाबी लेकर निकला। गाड़ी मालिक अंदन ने लगभग 2:00 बजे रवि रमण यादव को कॉल किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो पाया। इसके बाद चंदन कुमार ने कई बार रवि रमण यादव को कॉल किया, लेकिन बात नहीं हो पाई। फिर उन्होंने अपनी गाड़ी के जीपीएस की जांच की, लेकिन जीपीएस एक्सपायर होने की वजह से गाड़ी के लोकेशन का पता नहीं चल पाया। इसके बाद गाड़ी की खोजबीन शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-NEET 2026 : कागजी साबित हुए सरकार के बड़े-बड़े दावे; न मिली फ्री बस, न पानी... परीक्षा केंद्रों पर खुली पोल
विज्ञापन


 लगभग 4:00 बजे शाम में किसी ने गाड़ी के मालिक को गर्दनीबाग स्थित सड़क नंबर एक में उनकी गाड़ी के होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही गाड़ी मालिक अंदन कुमार गर्दनीबाग पहुंचे। गाड़ी खोलने पर पाया कि गाड़ी का गेट खुला हुआ है। चालक की सीट पर कोई नहीं था, फिर गाड़ी के पिछली सीट की ओर जांच करने पर पाया गया कि चालक सीट के नीचे पड़ा हुआ है। तब तक आसपास वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने समझा कि वह गर्मी की वजह से बेहोश हो गया है, इस बार से उसे पानी के छींटे दिए गए। पानी का छींटा देने के बाद भी उसे होश नहीं आया। फिर लोगों ने सलाह दी कि बेहोश पड़े चालक को गाड़ी से बाहर निकाला जाए। गाड़ी से बाहर निकालने पर वह मृत पाया गया।  
यह खबर भी पढ़ें-Yoga Day: सीएम सम्राट ने किया अभ्यास, कहा- स्कूलों में पढ़ाया जाएगा इसका पाठ्यक्रम; योग दिवस पर किया बड़ा एलान

 फिर घटना की सूचना गर्दनीबाग थाना को दी गई। कार में शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया। घटना के संबंध में गर्दनीबाग थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामला संदिग्ध है।  उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि रवि रमण यादव की मौत कैसे हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed