Bihar : परीक्षार्थियों ने पाटलिपुत्र जंक्शन को तहसनहस किया; ट्रेन में देरी पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल
Bihar : अभ्यर्थियों ने पहले हंगामा किया और फिर अचानक पथराव करने लगे। जमकर तोड़फोड़ भी की। हंगामे की सूचना मिलने पर जब घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तब पुलिस पर भी हमला हुआ, जिसमें कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा के दिन पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियोंने जमकर हंगामा किया। हंगामा के दौरान अफरातफरी का माहौल हो गया। बताया जाता है कि ट्रेन के लगातार विलंब होने से नाराज हजारों अभ्यर्थी स्टेशन परिसर में प्रदर्शन करना शुरू कर दिए। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। अभ्यर्थियों ने हंगामा के दौरान पथराव करने लगे। इस दौरान उनलोगों ने तोड़फोड़ भी की। हंगामा की सूचना मिलते ही स्पथानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले को शांत कराने की कोशिश की तो उग्र अभ्यर्थी पुलिस पर भी हमला करने लगे, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
समय पर केंद्र न पहुंचने की चिंता में बिगड़ा माहौल
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि मद्यनिषेध विभाग की यह भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई है। पहली पाली की परीक्षा में शामिल होने के लिए सुबह से ही पाटलिपुत्र स्टेशन पर हजारों अभ्यर्थियों की भारी भीड़ जुटी थी। ट्रेन के घंटों लेट होने के कारण अभ्यर्थियों में परीक्षा छूटने का डर और आक्रोश बढ़ता गया, जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : तेज प्रताप यादव ने पवन सिंह को MLC बनने पर दी बधाई, फैजल खान को लेकर कही बड़ी बात
ट्रेन और स्टेशन में तोड़फोड़, पुलिस से भिड़े अभ्यर्थी
स्थिति बेकाबू होने पर अभ्यर्थियों और पुलिस व आरपीएफ के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। उग्र भीड़ ने स्टेशन परिसर के साथ-साथ परीक्षा स्पेशल ट्रेन में भी जमकर तोड़फोड़ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल को मोर्चा संभालना पड़ा। घटना के संबंध में आईजी जितेंद्र राणा ने कहा कि स्टेशन परिसर में करीब दो से तीन घंटे तक हंगामा चला। पहली पाली के अभ्यर्थियों को समय पर केंद्र पहुंचने की चिंता थी, जिसके चलते वे आक्रोशित हो गए। पथराव की इस घटना में सुरक्षा बल के कुछ जवान घायल हुए हैं।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: अब 'आम' के नाम बदलेगी एनडीए सरकार, कृषि मंत्री विजय सिन्हा कर दिया एलान
आंसू गैस के गोले छोड़े, हवाई फायरिंग के बाद संभले हालात
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उग्र भीड़ को नियंत्रित और तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। स्थिति पर काबू पाने के लिए चेतावनी के तौर पर हवाई फायरिंग की। इसके बाद अभ्यर्थी पीछे हटे और हालात धीरे-धीरे सामान्य हुए। इस हिंसक झड़प के बाद पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन और आसपास के संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस और रेलवे प्रशासन फिलहाल कानून-व्यवस्था बहाल करने में जुटा है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : जिसे चाहा... उसी ने ले ली जिंदगी, अब न्याय के लिए दर-दर भटक रही बेबस मां; मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
डीएम ने कहा, स्थिति सामान्य
घटना के संबंध में पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन ने कहा कि करीब आधी रात को हमें सूचना मिली थी कि कुछ लोग स्टेशन पर हंगामा कर रहे हैं। हमने उन्हें बार-बार समझाने और सहयोग करने की अपील की, ताकि परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो। लेकिन कुछ असामाजिक तत्व लगातार इमरजेंसी चेन खींच रहे थे और विशेष ट्रेन चलाने जैसी विभिन्न मांगें कर रहे थे, जबकि वहां पहले से ही दो स्पेशल ट्रेनें उपलब्ध थीं। उन्होंने बताया कि कुछ लोग परीक्षा देने जाने वाले छात्रों को भी रोकने की कोशिश कर रहे थे। स्थिति को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। डीएम ने कहा कि अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित ट्रेनें रवाना हो चुकी हैं और रेल परिचालन भी सामान्य रूप से जारी है।