सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   air force martyr flight lieutenant shubham kumar final farewell in gaya with guard of honour today bihar news

Bihar: नम आंखों में गर्व, सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम, रो पड़ा गयाजी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 Jun 2026 07:54 AM IST
विज्ञापन
सार

Gayaji: जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान हादसे में शहीद हुए फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव और फिर गया के विष्णुपद श्मशान घाट लाया गया। हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।  

air force martyr flight lieutenant shubham kumar final farewell in gaya with guard of honour today bihar news
विष्णुपद श्मशान घाट पर सैन्य सम्मान के साथ फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार को दी गई अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

असम के जोरहाट एयरबेस में भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार शहीद हो गए थे। हादसे की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव सहित पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई थी।



पैतृक गांव में अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब
शहीद का पार्थिव शरीर पहले उनके पैतृक गांव लाया गया, जहां परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने अंतिम दर्शन कर अपने वीर बेटे को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर गया के विष्णुपद श्मशान घाट लाया गया। रास्ते भर लोगों ने फूल बरसाकर और 'भारत माता की जय' के नारों के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम सलामी
विष्णुपद श्मशान घाट पर भारतीय वायुसेना के अधिकारियों और जवानों ने शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सैन्य परंपराओं के अनुसार अंतिम सलामी अर्पित की गई। जवानों द्वारा दी गई सलामी के दौरान मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। हर कोई अपने वीर सपूत के बलिदान को नमन करता नजर आया।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
अंतिम संस्कार के दौरान गया के सिटी एसपी कोटा किरण कुमार, सदर एसडीओ समेत कई प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने शहीद अधिकारी के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

ये भी पढ़ें: रेलवे स्टेशन पर उपद्रव करने वाले अभ्यर्थियों की मंशा आई सामने, छह की गिरफ्तारी के बाद अन्य की तलाश जारी

गर्व और गम के बीच वीर सपूत को अंतिम विदाई
शहीद शुभम कुमार की अंतिम यात्रा में उमड़े जनसैलाब ने यह साबित कर दिया कि देश अपने वीर जवानों के बलिदान को कभी नहीं भूलता। नम आंखों और गर्व से भरे दिलों के साथ लोगों ने अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed