सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Kidnapping Case One CCTV Footage Cracked the Mystery Police Traced Missing Child from Gaya to Asansol

Bihar: एक फुटेज और खुल गया किडनैपिंग का राज!, गया से आसनसोल तक पुलिस ने काटे चक्कर; फिर ऐसे मिला मासूम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
सार

औरंगाबाद के ओबरा मंदिर से अगवा 4 वर्षीय आदविक पराशर को पुलिस ने गया से सकुशल बरामद कर लिया। 15 पुलिस टीमों ने बिहार से लेकर आसनसोल तक CCTV फुटेज खंगाले। मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

Bihar Kidnapping Case One CCTV Footage Cracked the Mystery Police Traced Missing Child from Gaya to Asansol
मगध प्रक्षेत्र के आईजी के साथ बरामद बालक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

औरंगाबाद जिले के ओबरा से चार दिन पहले अगवा किए गए चार वर्षीय बालक आदविक पराशर को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार भी किया है। बच्चे की बरामदगी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है।
Trending Videos


मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव ने मंगलवार को बताया कि 16 मई को वट सावित्री पूजा के दौरान ओबरा देवी मंदिर परिसर से बच्चे का अपहरण कर लिया गया था। घटना के बाद ओबरा थाना में बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 पुलिस टीमों ने कई राज्यों तक खंगाले सीसीटीवी फुटेज
आईजी ने बताया कि औरंगाबाद एसपी अंबरीश राहुल के नेतृत्व में दाउदनगर एसडीपीओ अशोक कुमार दास की निगरानी में एसआईटी गठित की गई थी। बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए 15 अतिरिक्त पुलिस टीमें भी लगाई गईं। जांच के दौरान अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में एक महिला बच्चे को ट्रेन में ले जाती दिखाई दी। इसके बाद पुलिस टीमों ने Gaya, कोडरमा, गोमो, धनबाद और आसनसोल तक रेलवे स्टेशनों के फुटेज खंगाले।
विज्ञापन


सीसीटीवी ट्रैकिंग से गया में मिला सुराग
सीसीटीवी फुटेज में महिला बच्चे के साथ गया जंक्शन पर दिखाई दी। इसके बाद वह डेल्हा बस स्टैंड पर टोटो से उतरकर खरखुरा रोड की ओर जाती नजर आई। पुलिस ने तकनीकी जांच और ट्रैकिंग के आधार पर खरखुरा रोड स्थित एक किराए के मकान पर छापेमारी की। यहां से अपहृत बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया।

ये भी पढ़ें-  Bihar: 'देश में 123 बार लीक हुआ पेपर, फिर भी मौन है सरकार'; नीट पेपरलीक पर पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना

आरोपी महिला गिरफ्तार
पुलिस ने बच्चे को अगवा करने के आरोप में गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के दुल्हाबिगहा निवासी रवींद्र पासवान की पत्नी रंजू देवी (40) को गिरफ्तार किया है। वह फिलहाल गया के डेल्हा इलाके में किराए के मकान में रह रही थी। पुलिस अब महिला से पूछताछ कर रही है कि वह किसी अन्य आपराधिक मामले में भी शामिल रही है या नहीं।

मेडिकल जांच के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा बच्चा
पुलिस ने बताया कि बच्चे की मेडिकल जांच कराई जा रही है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आदविक को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed