{"_id":"6a0c4e8ec5efbbfd34063876","slug":"tejashwi-yadav-attacks-bihar-govt-on-law-order-calls-cm-selected-releases-50-crime-cases-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 'इलेक्टेड नहीं, सेलेक्टेड सीएम', कानून व्यवस्था पर जमकर बरसे तेजस्वी; जारी की 50 जघन्य अपराधों की लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 'इलेक्टेड नहीं, सेलेक्टेड सीएम', कानून व्यवस्था पर जमकर बरसे तेजस्वी; जारी की 50 जघन्य अपराधों की लिस्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Tue, 19 May 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
सार
तेजस्वी यादव ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नई सरकार बनने के बाद राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध, दुष्कर्म और हत्याओं की घटनाएं बढ़ी हैं।
तेजस्वी यादव ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राष्ट्रीय जनता दल के नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने आज सम्राट सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि छह महीने में दो मुख्यमंत्री बने। उन्होंने कहा कि इलेक्टेड सीएम को हटाकर सेलेक्टेड सीएम बनाए गए हैं। इसके बाद लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह फेल हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जमकर हमला साधते हुए कहा कि सम्राट चौधरी के पास गृह विभाग भी है। सरकार लगातार महिला सशक्तिकरण की बात करती रहती है, लेकिन महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सम्राट सरकार फेल हो रही है।
महिलाओं के साथ लगातार घटनाएं हो रही
तेजस्वी यादव ने कहा कि महिलाओं के साथ लगातार घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन कहीं नजर नहीं आ रहा है। बिहार में महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा कोई दिन नहीं है, जब माताओं और बहनों के साथ अत्याचार नहीं हो रहा हो, उनके साथ बलात्कार नहीं हो रहा हो, लेकिन शासन-प्रशासन खामोश है। उन्होंने कहा कि ऐसे कई अधिकारी और शासन में कुर्सी पर बैठे लोग हैं, जिन पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, आधे से अधिक लोग पारिवारवाद के उदाहरण बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है, लेकिन आज भी महिलाओं में खून की कमी है। सरकार को इससे कोई मतलब नहीं है।
अपराधी अब प्रदेश की माताओं पर कहर बनकर टूट रहे
तेजस्वी यादव ने कहा कि 6 महीनों में दोबारा बनी नई सरकार के नए सम्राट के अपावन सानिध्य में सत्ता-संपोषित अपराधी अब प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों पर कहर बनकर टूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के आंकड़े दे रहा हूं। इसमें छेड़खानी और अन्य तरह की आपराधिक घटनाओं का जिक्र नहीं किया गया है।
विज्ञापन
महिलाओं को 10-10 हजार रुपये देने की बात कही गई थी
उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में महिला सशक्तिकरण के नाम पर सरकार सिर्फ दिखावे की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान महिलाओं को 10-10 हजार रुपये देने की बात कही गई, लेकिन अब उन्हें बकाया राशि या दूसरी किस्त क्यों नहीं दी जा रही, इसका जवाब सरकार को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं को उनका बकाया दो लाख रुपये नहीं मिला तो आने वाले समय में महिलाएं भाजपा और एनडीए को 'फिनिश' कर देंगी।
ये भी पढ़ें- Bihar: CM सम्राट चौधरी की चेतावनी का दिखने लगा असर! सहयोग शिविर में लापरवाही मिलते ही सीओ के निलंबन की अनुशंसा
केंद्र सरकार को बताया फोटोशूट वाली सरकार
नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री महिलाओं से सालभर सोना नहीं खरीदने की अपील कर रहे हैं, लेकिन महिलाओं के लिए कोई नई योजना नहीं ला रहे हैं। बिहार में लूट का साम्राज्य कायम है और 71 हजार करोड़ रुपये का हिसाब नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार को 'फोटोशूट वाली सरकार' करार दिया।
Trending Videos

- दरभंगा में नाबालिग लड़की से गैंगरेप
- खेत में काम कर रही नाबालिग से गैंगरेप - सहरसा
- साढ़े तीन वर्ष की बच्ची से हैवानियत, नाजुक अंग में भोंकी कलम - मुजफ्फरपुर
- नाबालिग से दरिंदगी के बाद हत्या - लखीसराय
- दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या - किशनगंज
- आर्केस्ट्रा की नाबालिग नर्तकी से दुष्कर्म - बेतिया
- मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म - आरा
- आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म - जमुई
- किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म - भोजपुर
- जमुई से अपहरण कर लखीसराय में छात्रा से दरिंदगी
- दो बहनों का अपहरण, बड़ी के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो - जमुई
- ननद-भाभी को अगवा कर तीन दिनों तक गैंगरेप - गोपालगंज
- नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, दरवाजे से घसीटकर ले गए दरिंदे - मुजफ्फरपुर
- चार साल की बच्ची से रेप - पटना
- आम चुनने गई 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म - सहरसा
- महिला से सामूहिक बलात्कार - जमुई
- बेहोशी की हालत में मक्के के खेत में मिली नाबालिग, दुष्कर्म के बाद दबाया गला - भागलपुर
- रेप में नाकाम होने पर कर दी लड़की की हत्या - पटना
- खेत में मिला महिला का अर्धनग्न शव, चेहरे पर डाला एसिड - बांका
- पश्चिम चंपारण में अपहरण कर सामूहिक कुकर्म
- स्कूल से लौट रही 5 साल की मासूम के साथ बलात्कार - पटना
- नौबतपुर में घर में घुसकर दिव्यांग महिला से दुष्कर्म - पटना
- महिला से दुष्कर्म - सुपौल
- मक्के के खेत में बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म - पश्चिम चंपारण
- घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म - पटना
- दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल की धमकी - मधेपुरा
- पांच वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म - बेगूसराय
- नर्तकी से सामूहिक दुष्कर्म, अचेत अवस्था में बरामद - बक्सर
- टॉफी खरीदने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म - बेतिया
- बेलागंज में ट्रेन से उतरी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म - गया
- छात्रा से दुष्कर्म - पटना
- महिला से दुष्कर्म, ब्लैकमेल और जान से मारने की धमकी - दरभंगा
- दुष्कर्म के बाद लड़की की हत्या कर पूर्व मंत्री के घर के पास फेंका - पटना
- किशोरी के साथ गैंगरेप - पटना
- नौवीं की छात्रा से पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म - नवादा
- घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म - गया
- नाबालिग से गैंगरेप, वीडियो भी बनाया - नवादा
- ननिहाल आई किशोरी से दुष्कर्म - मुजफ्फरपुर
- पुनपुन में युवती से दुष्कर्म - पटना
- घर में सोई नाबालिग से दुष्कर्म - सारण
- दुष्कर्म कर वीडियो बनाया - किशनगंज
- मध्यप्रदेश की युवती से दुष्कर्म - गया
- 16 साल की किशोरी की गैंगरेप के बाद हत्या - बख्तियारपुर, पटना
- चाकू के बल पर छात्रा के साथ गैंगरेप - छपरा
- सीतामढ़ी में सरेराह बच्ची से दरिंदगी - सीतामढ़ी
- महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म - पूर्णिया
- महिला के साथ गैंगरेप - कटिहार
- दो बच्चियों के दुष्कर्म के बाद हाथ-पैर और गला रेतकर हत्या, शव को घर के पास फेंका - मुजफ्फरपुर
- दो चचेरी बहनों से दुष्कर्म - कटिहार
- युवती के साथ बलात्कार - पटना