सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Samrat Chaudhary held a meeting with central officials regarding air connectivity of all the districts.

Bihar: सभी जिलों की एयर कनेक्टिविटी पर बात कहां तक बढ़ी? मुख्यमंत्री के साथ केंद्र के अफसरों की बैठक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Tue, 19 May 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार को सुरक्षित, निर्बाध और टिकाऊ हवाई संपर्क वाला अग्रणी नागरिक उड्डयन केंद्र बनाना सरकार की प्राथमिकता है। राज्य में हवाई संपर्क बढ़ने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

CM Samrat Chaudhary held a meeting with central officials regarding air connectivity of all the districts.
सीएम सम्राट चौधरी ने की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार दोपहर लोक सेवक आवास, 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ सभागार में नागर विमानन मंत्रालय, भारत सरकार तथा सिविल विमानन विभाग, बिहार सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में राज्य में नागरिक उड्डयन क्षेत्र के विकास और हवाई संपर्क विस्तार को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सिविल विमानन विभाग के सचिव निलेश रामचन्द्र देवरे ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से हवाई अड्डों और हवाई पट्टियों के विकास एवं आधुनिकीकरण, हवाई संपर्क के विस्तार, सुरक्षा ढांचे के सुदृढ़ीकरण तथा उड़ान योजना समेत विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। साथ ही नागर विमानन मंत्रालय, भारत सरकार के साथ चल रहे विमर्श के प्रमुख बिंदुओं पर भी विस्तृत प्रस्तुति दी गई।

Trending Videos

कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर चर्चा हुई
बैठक में नागर विमानन मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव समीर कुमार सिन्हा ने पटना हवाई अड्डे के रनवे विस्तार और उसकी क्षमता वृद्धि को लेकर अपने सुझाव दिए। इसके अलावा दरभंगा हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने, अजगैबीनाथ धाम ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा परियोजना, पूर्णिया हवाई अड्डे पर स्थायी सिविल एन्क्लेव निर्माण, मुजफ्फरपुर-वाल्मीकिनगर, सहरसा और बीरपुर हवाई अड्डों के विकास सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Land Bihar : 11 टाउनशिप की जमीन के मुआवजे पर बड़ा एलान; CM सम्राट चौधरी ने जमीन मालिकों को बताई दर
विज्ञापन

'नागरिक उड्डयन क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा'
बैठक में संशोधित उड़ान योजना के तहत बिहार को प्राथमिकता देने, अतिरिक्त हवाई अड्डों को योजना में शामिल करने, फारबिसगंज हवाई अड्डे के उन्नयन तथा राज्य की हवाई पट्टियों को तकनीकी मानकों के अनुरूप विकसित करने जैसे विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में नागरिक उड्डयन क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। राज्य सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में एयर कनेक्टिविटी को दस गुना बढ़ाना है। इसके लिए सभी जिलों में हवाई संपर्क विकसित करने का रोडमैप तैयार किया जा रहा है।

'पटना हवाई अड्डे के रनवे विस्तार के काम में तेजी लाएं'
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सिविल विमानन विभाग राज्य में हवाई अड्डों के आधुनिकीकरण, सुरक्षा और समावेशी विकास को लेकर व्यापक योजना पर तेजी से कार्य करे। साथ ही पूर्वी भारत में बिहार को क्षेत्रीय एविएशन हब के रूप में विकसित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। मुख्यमंत्री ने पटना हवाई अड्डे के रनवे विस्तार और क्षमता वृद्धि के कार्य में तेजी लाने पर जोर देते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में नागर विमानन मंत्रालय को पूरा सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि दरभंगा हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिलने से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की आवाजाही बढ़ेगी और राज्य में पर्यटन तथा आर्थिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed