सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Shreyasi Singh Warns Officials of Suspension Over Negligence in Bihar

Bihar: लापरवाही पर नपेंगे अफसर! मंत्री श्रेयसी सिंह अधिकारियों को दो टूक; शिकायत मिलने पर होगा निलंबन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
सार

खेल एवं उद्योग मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह ने सीतामढ़ी में अधिकारियों को 30 दिनों के भीतर पंचायत स्तर पर जनसमस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया। लापरवाही पर सीधे निलंबन की चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि जनता को अब ब्लॉक कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

Shreyasi Singh Warns Officials of Suspension Over Negligence in Bihar
मंत्री श्रेयसी सिंह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह ने सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर प्रखंड की अथरी पंचायत में आयोजित आमसभा के दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए ब्लॉक कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मंत्री ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे खुद पंचायत स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएं सुनें और उनका समाधान करें। इसके लिए 30 दिनों की समय-सीमा तय की गई है।
Trending Videos


लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सीधे निलंबन की चेतावनी
सभा को संबोधित करते हुए श्रेयसी सिंह ने लोक शिकायत निवारण व्यवस्था और प्रशासनिक कार्य संस्कृति में सुधार पर जोर दिया। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या मामलों को लंबित रखना स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी
मंत्री ने चेतावनी दी कि यदि किसी अधिकारी के खिलाफ ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज होती है और जांच में लापरवाही सामने आती है, तो जिला स्तर से सीधे निलंबन सहित कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रशासन को पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है, ताकि आम जनता को समय पर न्याय और सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन


‘डबल इंजन सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध’
मंत्री श्रेयसी सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बिहार में डबल इंजन सरकार मजबूती से विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में काम कर रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री समृद्ध बिहार के निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं। सरकार आम जनता के कल्याण और विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें-  Bihar: सभी जिलों की एयर कनेक्टिविटी पर बात कहां तक बढ़ी? मुख्यमंत्री के साथ केंद्र के अफसरों की बैठक

मां जानकी की भूमि से जुड़ाव पर जताया गर्व
अपने संबोधन के अंत में मंत्री ने सीतामढ़ी को मां जानकी की पावन भूमि बताते हुए भावुक अंदाज में कहा कि इस जिले का प्रभारी मंत्री बनाया जाना उनके लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व और बिहार सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास और लोगों की भलाई के लिए पूरी निष्ठा से काम करती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed