सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news JehanabadBlood stains found in the bathroom of a 5-year-old boy who was murdered in a hostel

Bihar: जहानाबाद हॉस्टल कांड में बाथरूम से मिले संदिग्ध खून के निशान, पाइप जब्त; फॉरेंसिक जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Apr 2026 03:33 PM IST
विज्ञापन
सार

जहानाबाद के गुरुकुल हॉस्टल में 5 वर्षीय बच्चे की हत्या मामले में पुलिस ने जांच तेज की। बाथरूम से संदिग्ध खून के निशान मिले, पाइप जब्त कर फॉरेंसिक जांच जारी है। 

Bihar news JehanabadBlood stains found in the bathroom of a 5-year-old boy who was murdered in a hostel
विज्ञापन

विस्तार

जहानाबाद के कड़ौना थाना क्षेत्र के मुठेर-लोदीपुर गांव स्थित गुरुकुल हॉस्टल में 5 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी और हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।

Trending Videos

तफ्तीश के दौरान हॉस्टल के बाथरूम में खून जैसे लाल रंग के संदिग्ध धब्बे मिले हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बाथरूम की पाइप को काटकर जब्त कर लिया और उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस को आशंका है कि अपराधियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए बाथरूम का इस्तेमाल किया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अपराजित लोहान खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाथरूम में मिले निशानों के आधार पर पाइप को जांच के लिए एफएसएल भेजा गया है, ताकि नाली और पानी के जरिए भी सबूत जुटाए जा सकें।


पढ़ें: एलपीजी संकट से बेतिया में होटल बंद, प्रशासन पर फूटा मालिकों का गुस्सा; कारोबार पर संकट बरकरार

पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या मासूम की हत्या धारदार हथियार से की गई और बाद में साक्ष्य मिटाने की कोशिश हुई। वहीं, बच्चे के साथ आप्राकृतिक यौनाचार के सवाल पर एसपी ने बताया कि पीएमसीएच के तीन डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है।

एएसपी मनोज कुमार पांडेय, सदर एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी और थानाध्यक्ष देवकांत वर्मा ने टीम के साथ हॉस्टल पहुंचकर गहन जांच की। अब तक गार्ड और हॉस्टल में रहने वाले चार अन्य लड़कों से पूछताछ की जा चुकी है। जांच से जुड़े तथ्यों को फिलहाल गोपनीय रखा गया है।

गौरतलब है कि 6 अप्रैल को गुरुकुल हॉस्टल एंड स्कूल में 5 वर्षीय छात्र की निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिससे इलाके में भारी आक्रोश है। पुलिस ने स्कूल संचालक तरुण कुमार उर्फ गांधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जांच में यह भी सामने आया है कि महज दो कमरों में 42 बच्चों को रखा गया था, जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed