सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news JehanabadThe police chief who went to clear the jam was beaten up by an angry mob. Chaos ensued.

जहानाबाद में बवाल: टैंकर की टक्कर से युवक की मौत, भड़की भीड़ ने पुलिस पर बोला हमला; थानाध्यक्ष की कर दी पिटाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Apr 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
सार

जहानाबाद में NH-22 पर टैंकर और स्कूटी की टक्कर में युवक की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस पर हमला किया। थानाध्यक्ष घायल हुए। बाद में प्रशासन के समझाने पर जाम हटाया गया।

Bihar news JehanabadThe police chief who went to clear the jam was beaten up by an angry mob. Chaos ensued.
सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-22 पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद हालात बेकाबू हो गए। कामदेव बिगहा मोड़ के पास टैंकर और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।

Trending Videos

मृतक की पहचान सिकरिया थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी रविकांत कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविकांत स्कूटी से अपने गांव से जहानाबाद बाजार जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही कल्पा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रविकांत को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और NH-22 को जाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।


पढे़ं: 'हम तो दिल्ली के ही थे, बीच में बिहार चले गए थे'; नीतीश ने बताया बिहार को कब मिलेगा नया सीएम

जाम हटाने पहुंची पुलिस टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान कुछ उग्र लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और कल्पा थाना अध्यक्ष अनंत कुमार के साथ मारपीट भी की। स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई।

करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समझाने-बुझाने पर लोग शांत हुए और जाम हटाया गया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है, जबकि चालक हादसे के बाद फरार बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। वहीं, थानाध्यक्ष के साथ मारपीट करने वालों की पहचान वीडियो फुटेज के आधार पर की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed