सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   bihar jehanabad neet student case cbi family interrogation investigation update

Bihar News: जहानाबाद में केंद्रीय जांच एजेंसी ने की पूछताछ, परिवार ने कहा- सच सामने आएगा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Feb 2026 02:06 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार के जहानाबाद जिले के पतियावा गांव में नीट छात्रा से जुड़े चर्चित मामले की सीबीआई टीम ने छात्रा के माता-पिता से लगभग साढ़े तीन घंटे तक पूछताछ की। टीम ने अलग-अलग और सामूहिक रूप से कई बिंदुओं पर जानकारी जुटाई।

bihar jehanabad neet student case cbi family interrogation investigation update
नीट छात्रा मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने परिवार से की लंबी पूछताछ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के जहानाबाद जिले में नीट छात्रा से जुड़े चर्चित मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम पतियावा गांव पहुंची। टीम ने छात्रा के माता-पिता से करीब साढ़े तीन घंटे तक लंबी पूछताछ की। घटना से जुड़े कई बिंदुओं पर जानकारी ली गई। जांच एजेंसी के गांव पहुंचते ही वहां हलचल बढ़ गई और लोग पूरे घटनाक्रम पर नजर रखने लगे।

Trending Videos


18 सदस्यीय टीम ने की अलग-अलग पूछताछ

छात्रा के पिता ने बताया कि करीब 18 सदस्यीय टीम उनके घर पहुंची थी। अधिकारियों ने शांत माहौल में उनसे और उनकी पत्नी से अलग-अलग और साथ में बैठकर कई सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि पूछताछ का तरीका अच्छा और सहयोग वाला था। परिवार का कहना है कि पहली बार उन्हें लगा कि उनकी बातों को ध्यान से सुना गया है। इससे उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बेगूसराय में चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी महिला, RPF जवान ने बचाई जान, वीडियो वायरल

पहले की जांच पर उठाए सवाल

गांव के लोगों ने बताया कि टीम ने करीब साढ़े तीन घंटे तक विस्तार से जानकारी ली। ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें भरोसा हुआ है कि जांच निष्पक्ष होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले जो जांच चल रही थी, उसमें उनकी बातों को सही तरह से महत्व नहीं दिया गया। चाहे विशेष जांच दल हो या राज्य पुलिस, ग्रामीणों का कहना है कि उनकी बातों को गंभीरता से नहीं सुना गया, जिससे भरोसा कम हुआ।

हर पहलू पर पूछे गए सवाल

ग्रामीणों ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी ने हर पहलू पर सवाल पूछे और पूरे घटनाक्रम को समझने की कोशिश की। गांव के लोगों को उम्मीद है कि अब जांच सही दिशा में आगे बढ़ेगी और जो भी इस मामले में शामिल होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। परिवार ने दोहराया कि उन्होंने जांच टीम को वही बातें बताई हैं जो उनके अनुसार सच हैं। उनका कहना है कि वे लगातार न्याय की मांग करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। गांव में अब चर्चा है कि जांच आगे बढ़ने से जल्द ही सच्चाई साफ हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed