{"_id":"6a815be7b6743342190ecf6a","slug":"bodhgaya-missing-9-year-old-aniket-body-found-in-mohane-river-murder-suspected-today-bihar-news-gaya-news-c-1-1-noi1233-4615306-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पिता के बाद अब इकलौते बेटे का भी उठा साया, मासूम की मौत से मां पर टूटा दुखों का पहाड़; हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पिता के बाद अब इकलौते बेटे का भी उठा साया, मासूम की मौत से मां पर टूटा दुखों का पहाड़; हत्या की आशंका
Sun, 16 Aug 2026 01:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 01:57 PM IST
सार
बोधगया में दो दिनों से लापता नौ वर्षीय अनिकेत कुमार का शव रविवार को मोहाने नदी से बरामद हुआ। बच्चे के सिर पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के साथ फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती हुई पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बोधगया थाना क्षेत्र में नौ वर्षीय मासूम अनिकेत कुमार का शव रविवार सुबह मोहाने नदी से मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दो दिनों से लापता बच्चे के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने से परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच तेज कर दी है।
रविवार सुबह नदी किनारे मिला मासूम का शव
रविवार सुबह धर्मारण्य बेदी के पास मोहाने नदी में एक बच्चे का शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर बोधगया थाना पुलिस और एसडीपीओ मधु कुमारी मौके पर पहुंचीं। शव की पहचान बतसपुर गांव निवासी नौ वर्षीय अनिकेत कुमार, पिता स्वर्गीय वीरेंद्र गिरी, के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।
सीसीटीवी में आखिरी बार गांव से बाहर जाता दिखा था अनिकेत
मृतक के चचेरे भाई संतोष कुमार गौतम ने बताया कि अनिकेत शुक्रवार शाम करीब सात बजे से लापता था। गांव के अंतिम छोर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में वह शुक्रवार शाम 6:58 बजे तेजी से गांव से बाहर जाता दिखाई दिया था। इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी और पुलिस के साथ ग्रामीण लगातार बच्चे की तलाश में जुटे रहे। शनिवार को मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप- बेरहमी से हत्या कर नदी में फेंका गया
शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि बच्चे के सिर पर गहरी चोट के निशान हैं और चेहरे पर भी गंभीर जख्म हैं। परिजनों का आरोप है कि पहले बच्चे की हत्या की गई और बाद में साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को नदी में फेंक दिया गया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।
पिता का साया पहले ही उठ चुका था
अनिकेत पहली कक्षा का छात्र था। उसके पिता वीरेंद्र गिरी का वर्ष 2017 में निधन हो चुका था। परिवार में मां दुर्गावती देवी, एक भाई और दो बहनें हैं। पिता के निधन के बाद मां ही पूरे परिवार का पालन-पोषण कर रही थीं। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक का माहौल है।
ये भी पढ़ें- Bihar Exam: अब पटना में अभ्यर्थियों का आमरण अनशन, पप्पू यादव भी उपवास पर बैठे; जानिए इनकी मांगें क्या है?
फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को जांच में लगाया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।
क्या बोलीं एसडीपीओ मधु कुमारी?
एसडीपीओ मधु कुमारी ने बताया कि बच्चे का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, लेकिन मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है।
शनिवार को बरामदगी की मांग को लेकर हुआ था सड़क जाम
गौरतलब है कि बच्चे के लापता होने के बाद शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी बरामदगी की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। उस समय बोधगया थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने जल्द बच्चे को खोज निकालने का आश्वासन दिया था। लेकिन रविवार सुबह अनिकेत का शव मोहाने नदी के किनारे मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। अब पुलिस के सामने मामले की गुत्थी सुलझाने और घटना की सच्चाई सामने लाने की चुनौती है।