सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Deputy CM Vijay Kumar Sinha made big statement on famous murder case that took place in Deoghar, Jharkha

Bihar: देवघर हत्याकांड में झामुमो की संलिप्तता उजागर, डिप्टी CM विजय सिन्हा ने न्याय दिलाने का दिया आश्वासन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Fri, 19 Dec 2025 01:54 PM IST
सार

देवघर हत्याकांड को लेकर सियासत तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने झामुमो पर गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
Deputy CM Vijay Kumar Sinha made big statement on famous murder case that took place in Deoghar, Jharkha
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पीड़ित परिजनों के साथ बैठे हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

झारखंड के देवघर में घटित चर्चित हत्याकांड को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान सामने आया है। बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने देवघर की घटना को सुनियोजित हत्या बताते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।

Trending Videos

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शुक्रवार को भाजपा नेता एवं भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के संस्थापक अध्यक्ष आशुतोष कुमार से उनके ए.पी. कॉलोनी स्थित आवास पर मिले। इस दौरान उन्होंने देवघर में हुई घटना की पूरी जानकारी ली। आशुतोष कुमार ने बताया कि उनके छोटे भाई आलोक कुमार की मृत्यु किसी सड़क दुर्घटना में नहीं, बल्कि एक साजिश के तहत की गई निर्मम हत्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि इस जघन्य अपराध में झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से जुड़ा एक नेता शामिल है। आरोप यह भी है कि सत्ता के संरक्षण में अपराधियों को बचाने के लिए प्राथमिकी में घटना की तिथि तक बदल दी गई, जिससे पूरे प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

झारखंड की कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कड़े शब्दों में कहा कि देवघर की घटना केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि झारखंड में कानून व्यवस्था के पतन का प्रमाण है। घायल को अस्पताल तक नहीं पहुंचने देना मानवता के खिलाफ अपराध है। उन्होंने कहा कि यदि यह जंगलराज नहीं है, तो फिर और क्या है?

श्री सिन्हा ने आरोप लगाया कि सत्ता के नशे में चूर झामुमो सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है और पीड़ित परिवार को न्याय से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार सरकार इस अन्याय के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी और झारखंड सरकार से बातचीत कर एक-एक दोषी को कानून के कटघरे तक पहुंचाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025 : भारत निर्वाचन आयोग घिर गया; विपक्ष को जीतन राम मांझी ने कैसे दे दी ताकत?

विष्णुपद मंदिर में की पूजा-अर्चना
भाजपा नेता आशुतोष कुमार से मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा गया स्थित प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में विधिवत पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed