पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gaya junction elderly passenger falls while boarding sampark kranti express train

Bihar News: गया जंक्शन पर बड़ा हादसा टला, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरा वृद्ध

Thu, 02 Jul 2026 02:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2026 02:51 PM IST
सार

गया जंक्शन पर चलती संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश के दौरान एक वृद्ध यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गया। यात्रियों की सतर्कता और रेलवे कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई से उसकी जान बच गई।

विज्ञापन
gaya junction elderly passenger falls while boarding sampark kranti express train
गयाजी जंक्शन पर जख्मी ट्रेन यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

गया जंक्शन पर गुरुवार को चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश एक वृद्ध यात्री के लिए जानलेवा साबित होते-होते बची। आनंद विहार–सियालदह वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सवार होने के प्रयास के दौरान यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गया। यात्रियों की सतर्कता और रेलवे कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई से उसकी जान बच गई, हालांकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर हुआ हादसा

यह हादसा गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर हुआ। जानकारी के अनुसार, 12330 आनंद विहार–सियालदह वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म से खुल चुकी थी और धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान एक वृद्ध यात्री ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच बने गैप में गिर गया और कुछ दूरी तक ट्रेन के साथ घिसटता चला गया।

विज्ञापन

यात्रियों के शोर पर तुरंत रोकी गई ट्रेन

हादसा होते ही प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। यात्रियों की आवाज सुनते ही लोको पायलट और रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत ट्रेन रोक दी। इस दौरान संपर्क क्रांति एक्सप्रेस करीब 15 मिनट तक प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर खड़ी रही, जिससे कुछ समय के लिए रेल परिचालन प्रभावित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलकर्मियों और लोगों ने बचाई यात्री की जान

ट्रेन रुकने के बाद रेलकर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर घायल यात्री को सावधानीपूर्वक ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच से बाहर निकाला। घटना की सूचना तुरंत डिप्टी एसएस कार्यालय के माध्यम से गया रेल अनुमंडल अस्पताल को दी गई। इसके बाद घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कराया गया।

घायल की पहचान नहीं हो सकी

रेलवे अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार घायल यात्री की हालत गंभीर थी। इसलिए प्राथमिकता के आधार पर उसका उपचार शुरू किया गया। समाचार लिखे जाने तक घायल की पहचान नहीं हो सकी थी और न ही उसका नाम-पता सामने आ पाया था।

आरपीएफ ने दी घटना की जानकारी

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) थाना प्रभारी बनारसी यादव ने बताया कि हादसे के कारण संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को करीब 15 मिनट तक रोकना पड़ा। उन्होंने कहा कि समय रहते घायल को अस्पताल पहुंचा दिया गया, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी।

रेलवे ने यात्रियों से की अपील

इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन पूरी तरह रुकने के बाद ही उसमें चढ़ें या उतरें। थोड़ी-सी जल्दबाज़ी जिंदगीभर का पछतावा बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed