पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:00 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 2 July 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

02:59 PM, 02-Jul-2026

Bihar News: शिक्षा विभाग में अवर सचिव 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एरियर भुगतान के बदले मांगी थी

Education Department Bihar : शिक्षा विभाग में घूसखोरी का मामला कई बार सामने आया है, लेकिन कर्मचारी से एरियर भुगतान के लिए रिश्वत लेने के मामले में शिकायत और कार्रवाई कम होती है। इस बार सबूत के साथ घूसखोर पकड़ा गया।
  और पढ़ें
02:51 PM, 02-Jul-2026

Bihar News: गया जंक्शन पर बड़ा हादसा टला, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरा वृद्ध

गया जंक्शन पर चलती संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश के दौरान एक वृद्ध यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गया। यात्रियों की सतर्कता और रेलवे कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई से उसकी जान बच गई। और पढ़ें
विज्ञापन
02:36 PM, 02-Jul-2026

Bihar News: तिलावे नदी में मिला महिला का शव, जमीन विवाद में हत्या की आशंका से बवाल

सहरसा जिले के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र में तिलावे नदी से 45 वर्षीय मीना देवी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला बुधवार शाम से लापता थीं। परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। और पढ़ें
02:12 PM, 02-Jul-2026

Bihar News: पटना में धरा गया रेहान! बांकेबाजार के चर्चित मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलेंगे कई

गया जिले के बांकेबाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग से कथित यौन उत्पीड़न और आपत्तिजनक वीडियो वायरल मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रेहान अंसारी को पटना से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी दूसरे शहर भागने की तैयारी में था, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर विशेष टीम ने उसे दबोच लिया। और पढ़ें
02:02 PM, 02-Jul-2026

Bankipur Bihar Election : आचार संहिता लागू, पटना की बांकीपुर सीट पर उप-चुनाव की तारीख आई; कब-क्या होगा?

Bihar News : पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव की तारीखें आ गई हैं। इसी महीने चुनाव हो जाएगा। पटना में आचार संहिता लागू हो गई है। और पढ़ें
01:55 PM, 02-Jul-2026

Bihar: सिर मुंडाया, जूतों की माला पहनाई..., प्रेमी-प्रेमिका के साथ शर्मनाक व्यवहार; पुलिस ने छुड़ाया भीड़ से

पूर्वी चंपारण के बंजरिया थाना क्षेत्र के सिसवापूर्वी गांव में कथित प्रेम प्रसंग को लेकर शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। दोनों का सिर मुंडवाकर गले में जूतों-चप्पलों की माला पहनाई गई और पूरे गांव में घुमाया गया। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
01:54 PM, 02-Jul-2026

Bharat Tiwari के 'हत्यारे' Jagdishpur SDPO Rajesh Kumar Sharma का प्रमोशन! Bhojpur में हड़कंप! Bihar

Jagdishpur SDPO Rajesh Kumar Sharma—accused in the killing of Bharat Tiwari—promoted! Uproar in Bhojpur! Bihar. और पढ़ें
01:25 PM, 02-Jul-2026

Bihar News: घर के बाहर मिला वृद्ध का खून से लथपथ शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में 70 वर्षीय शिवजी सहनी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हत्या करने के बाद शव को घर के बाहर फेंक दिया। और पढ़ें
01:10 PM, 02-Jul-2026

Bihar News: थाने के सामने बंद ऑफिस में बिल्डर का शव मिलने से सनसनी, दो दिन से था लापता

भागलपुर के तिलकामांझी थाना के ठीक सामने स्थित एक बंद कार्यालय से दो दिनों से लापता बिल्डर और जमीन कारोबारी बजरंग कुमार का शव बरामद हुआ। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने कार्यालय का ताला खुलवाया, जहां शव मिला। और पढ़ें
01:01 PM, 02-Jul-2026

Bihar Accident: कोचिंग से लौट रही दो सहेलियों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, दोनों की मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा

औरंगाबाद के रफीगंज प्रखंड में कोचिंग से घर लौट रही दो 15 वर्षीय छात्राओं की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आरोपी चालक की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवारों को मुआवजा और सड़क सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed