पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau police arrested four accused for man murder on suspicion of practicing occult ritual following two death

हत्या का खुलासा: घर में दो मौत के बाद तंत्र-मंत्र के शक में समधी ने बेटों संग की थी हत्या, चाकू से काटा था गला

Thu, 02 Jul 2026 03:06 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 02 Jul 2026 03:06 PM IST
सार

Mau News: मऊ जिले में घोसी कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर मिर्जापुर नवापुरा गांव में फोरलेन के नीचे झाड़ियों में शव मिलने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Mau police arrested four accused for man murder on suspicion of practicing occult ritual following two death
पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले की घोसी कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर मिर्जापुर नवापुरा गांव में फोरलेन के किनारे सिर कटा शव मिलने के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। घर में दो महिलाओं की मौत के बाद तंत्र- मंत्र के शक के चक्कर में सुभाष के समधी भारत बांसफोर, पवन कुमार, अवधेश कुमार और बबल कुमार ने सुभाष बांसफोर का सिर काटकर फोरलेन के पुल के नीचे झाड़ियों में फेंक दिया था। 

विज्ञापन


हत्या के आरोपी गिरफ्तार
हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने बुधवार की रात करीब 12:39 बजे नदवासराय अंडरपास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद सभी को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया गया। सुनवाई के बाद न्यायिक हिरासत में लेकर पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक चाकू और खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं।  
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; IIT BHU: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, विवेचक की गैरहाजिरी पर कोर्ट सख्त, आज हाजिर होने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
एसपी कमलेश बहादुर ने बताया कि बीते 30 जून की दोपहर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के सद्दोपुर गांव निवासी सुभाष बांसफोर (40) का शव सिर कटा शव फोरलेन अंडरपास के नीचे मिला था। सिर वहां से 100 मीटर दूर झाड़ियों में पड़ा था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर जांच में जुट गई। 

सुभाष के बेटे हरिकेश की तहरीर पर एक जुलाई को पिता की हत्या और शव छिपाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पता चला कि घोसी कोतवाली क्षेत्र के मसीना गांव निवासी भारत बांसफोर की बेटी से सुभाष के बड़े बेटे की शादी हुई थी। भारत ने ही अपने बेटे पवन कुमार, अवधेश कुमार और कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर असना गांव निवासी रिश्तेदार बबलू कुमार के साथ मिलकर हत्या की है। 

पूछताछ में भारत बांसफोर ने पुलिस को बताया कि सुभाष गोरखपुर में रहता था और तांत्रिक का काम करता था। सुभाष के इलाज के कारण ही उसकी मां की मौत हो गई थी। एक माह पहले भारत की पत्नी को भी सिर दर्द हुआ। सूचना पाकर सुभाष ने कहा कि कहीं और इलाज न कराएं, वह ठीक कर देगा। हालांकि सुभाष के पहुंचने से पहले ही पत्नी की मौत हो गई। परिवार में तंत्र- मंत्र के चक्कर में दो महिलाओं की मौत से भारत और उसके बेटे सुभाष से बहुत नाराज थे। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने सुभाष की हत्या की योजना बनाई।

शराब पिलाकर चाकू से काट दिया गला
भारत ने बताया कि बीते 27 जून को सुभाष अपनी बेटी के ससुर के साथ मऊ शहर के गाजीपुर तिराहा पर मौजूद था। वहीं से शराब पिलाने के बहाने उसे वह सभी घोसी की तरफ ले आए। शराब पीने के बाद सुभाष नशे की हालत में पहुंच गया। रात के अंधेरे में चारों उन्हें जमालपुर मिर्जापुर नवापुरा अंडरपास के पास ले गए और धारदार चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। शव को नाले के किनारे झाड़ियों में छिपा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed