{"_id":"6a4568399e52d24bae058596","slug":"vedant-cricket-club-mau-defeated-gola-bazar-gorakhpur-by-76-runs-mau-news-c-295-1-svns1029-147915-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ ने गोला बाजार गोरखपुर को 76 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ ने गोला बाजार गोरखपुर को 76 रनों से हराया
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर आयोजित मैच में शाट लगाने के लिए गेंद पर आंख जमाए खड़ा बल्लेबा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के सहादतपुरा स्थित स्पोर्ट्स ग्राउंड पर बुधवार को वीरेंद्र क्रिकेट एकेडमी गोला बाजार गोरखपुर और प्रवीण क्रिकेट एकेडमी मऊ के अंडर-16 खिलाड़ियों के बीच 40-40 ओवरों का मैच खेला गया। इसमें वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ ने गोला बाजार गोरखपुर को 76 रनों से हराया।
गोला बाजार की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और मऊ की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जवाब में वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ के बल्लेबाजों ने 37.5 ओवर में 263 रन बनाए।
टीम की ओर से शनि सोनकर ने 33 रन, हर्षित ने 84 रन, आयुष ने 64 रन और यश ने 20 रन बनाए। अतिरिक्त के रूप में 50 रन मिले। गोला बाजार की ओर से शिवम ने 4 विकेट, विनय ने 3 विकेट और विशाल ने 2 विकेट लिए।
विज्ञापन
264 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोला बाजार गोरखपुर की टीम की शुरुआत खराब रही और 39 रन के अंदर ही उसके 4 टॉप ऑर्डर बल्लेबाज आउट हो गए।
इसके बाद सत्य प्रकाश ने 22 रन, नीतीश ने 33 रन, शिव ने 58 रन, अभय ने 17 रन और निर्भय ने 16 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पूरी टीम 34.4 ओवर में 187 रन पर ऑलआउट हो गई।
मऊ की ओर से गेंदबाजी में शेखर और शिवम ने 3-3 विकेट, यश ने 2 विकेट तथा शिव नारायण और प्रियांशु ने 1-1 विकेट लिया। मैच के हीरो हर्षित गुप्ता रहे, जिन्होंने 84 रनों की शानदार पारी खेली। अंपायरिंग यश रघुवंशी और प्रवीण चौरसिया ने की, जबकि स्कोरिंग अमरीश साहनी ने संभाली।