पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Former Chief Minister Akhilesh Yadav's birthday celebrated by cutting a cake.

Mau News: केक काटकर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन

Thu, 02 Jul 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Former Chief Minister Akhilesh Yadav's birthday celebrated by cutting a cake.
घोसी में सपा मु​खिया पूर्व सीएम अ​खिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काटते सपा नेता सुजीत सिंह। और अन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को घोसी नगर स्थित समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव की नीतियां और समाजवादी विचारधारा आम जनता के हितों के लिए समर्पित हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख डॉ. रामकृष्ण यादव ने भी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जनकल्याणकारी कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्हें जनता का सच्चा हितैषी बताया। इस अवसर पर लालचंद यादव, प्रदेश सचिव राजेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश सचिव मौलाना शम्स तबरेज, विधानसभा महासचिव अमरेंद्र बहादुर यादव, नगर अध्यक्ष खुर्शीद खान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतहपुर मंडाव : समाजवादी पार्टी कार्यालय मधुबन में मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की नीति के साथ लगातार जनता के बीच काम कर रही है। इस दौरान विजयशंकर यादव, राजकुमार यादव, रविशंकर यादव, रमायन यादव, विपिन यादव आदि शामिल थे।
वलीदपुर : मुहम्मदाबाद गोहना के जमीन बरामदपुर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच फल वितरित किए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों का हालचाल जाना और उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर अमित यादव, अनिल यादव, पीयूष यादव, गोपाल सिंह, पवन प्रजापति आदि शामिल थे।

दुबारी : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मधुबन तहसील स्थित ऋषि रामनरेश पीजी कॉलेज परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल राम नरेश यादव की जयंती भी मनाई गई। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामायन यादव और पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रमणि यादव उर्फ गुड्डू ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed