{"_id":"6a46313e2304c50da401e12d","slug":"video-jairam-thakur-on-himachal-panchayat-municipal-election-results-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- निकाय और पंचायत चुनाव परिणामों से कांग्रेस की विदाई तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- निकाय और पंचायत चुनाव परिणामों से कांग्रेस की विदाई तय
Ankesh Dogra
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:07 PM IST
Link Copied
पंचायत और शहरी निकाय चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंचायतों, नगर निगमों और जिला परिषदों के चुनाव परिणाम यह संकेत देते हैं कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के प्रति जनता का भरोसा कम हुआ है। उन्होंने दावा किया कि मतदाताओं ने सरकार की नीतियों, आपदा प्रबंधन और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को लेकर अपनी राय चुनाव परिणामों के माध्यम से व्यक्त की है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के पंचायत और शहरी निकाय चुनावों में भाजपा को व्यापक जनसमर्थन मिला है। उनके अनुसार 70 प्रतिशत से अधिक पंचायतों में भाजपा समर्थित प्रधान निर्वाचित हुए हैं और जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनावों में भी भाजपा बढ़त बनाए हुए है। उन्होंने दावा किया कि किन्नौर, बिलासपुर, सिरमौर और मंडी के कई क्षेत्रों में कांग्रेस उम्मीदवार नामांकन तक दाखिल नहीं कर सके।
उन्होंने आरोप लगाया कि जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनावों में कांग्रेस सरकार लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। कांगड़ा का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि एक माह से अधिक समय बीतने के बावजूद वहां चुनाव की तारीख तय नहीं की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर नियमों में बदलाव और भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों पर मामले दर्ज कर दबाव बनाने की कोशिश की गई, लेकिन जनता ने इन प्रयासों को स्वीकार नहीं किया।
जयराम ठाकुर ने मंडी में आपदा राहत का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में सबसे अधिक नुकसान मंडी जिले को हुआ, लेकिन प्रभावित परिवारों को अपेक्षित राहत और पुनर्वास नहीं मिल सका। उनका दावा था कि मंडी के लिए स्वीकृत राहत राशि भी वापस ले ली गई, जिससे पुनर्निर्माण और विकास कार्य प्रभावित हुए।
उन्होंने मंडी नगर निगम में महापौर और उपमहापौर के निर्वाचन तथा जिला परिषद अध्यक्ष अमरु राम और उपाध्यक्ष बोदी देवी के निर्वाचित होने पर बधाई दी। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह परिणाम भाजपा के प्रति बढ़ते जनसमर्थन का संकेत हैं और आने वाले विधानसभा चुनावों की दिशा भी तय करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।