पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Customers Thrashed Over Sweet Quantity Dispute, Viral Video Sparks Outrage

Meerut: मिठाई कम देने पर विवाद, बीच सड़क ग्राहकों की बेरहमी से पिटाई, दुकानदार ने पलटे और घूंसों से जमकर पीटा

Thu, 02 Jul 2026 03:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 Jul 2026 03:02 PM IST
सार

मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र में मिठाई कम देने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दुकानदार और उसके साथियों ने ग्राहकों की बीच सड़क बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Meerut: Customers Thrashed Over Sweet Quantity Dispute, Viral Video Sparks Outrage
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र में मिठाई कम देने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि दुकान संचालक और उसके साथियों ने ग्राहकों को बीच सड़क दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट के दौरान मिठाई बनाने में इस्तेमाल होने वाले लोहे के पलटे से भी हमला किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मिठाई कम देने पर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, गंगानगर क्षेत्र स्थित अनि स्वीट्स (गुप्ता मिष्ठान भंडार) पर ग्राहक मिठाई खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान मिठाई कम देने को लेकर ग्राहक और दुकान पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दुकान मालिक और उसके साथ मौजूद कई लोगों ने ग्राहकों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: होमगार्ड की हत्या में दोषी को फांसी, छह साल पुराने हत्याकांड में अदालत का बड़ा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

पलटे से हमला, बीच सड़क मच गई अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने ग्राहकों को दुकान से बाहर तक दौड़ाकर पीटा। इस दौरान मिठाई की कढ़ाई में इस्तेमाल होने वाले पलटे से भी हमला किया गया। बीच सड़क हुई मारपीट से अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कई लोग ग्राहकों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि पुलिस जांच का विषय है।

तीन लोग घायल, दो आरोपी गिरफ्तार
मारपीट में तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर गंगानगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों को जांच में शामिल किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed