{"_id":"6a45df9af2cd8302d70b716e","slug":"constable-mother-murdered-in-parikshitgarh-meerut-naked-body-white-hair-in-woman-hands-2026-07-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: नग्न लाश, समुंदरी के हाथ में सफेद बाल, चचेरे देवर ने इसलिए किया सिपाही की मां का कत्ल; नहाया और फिर सो गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नग्न लाश, समुंदरी के हाथ में सफेद बाल, चचेरे देवर ने इसलिए किया सिपाही की मां का कत्ल; नहाया और फिर सो गया
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 02 Jul 2026 09:48 AM IST
सार
मेरठ के परीक्षितगढ़ में कांस्टेबल की मां की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस सफेद बालों से कातिल लीलू तक पहुंच गई है। आरोपी ने घेर में जेवर और खून से सने कपड़े छिपाए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी नहाकर घेर में आकर सो गया था।
विज्ञापन
1 of 13
meerut murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना इलाके के गांव रामनगर उर्फ सैदीपुर में मंगलवार की देर रात घर में अकेली सो रही अनुसूचित जाति की वृद्ध महिला फूल समुंदरी (65) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने जांच के बाद हत्यारोपी लीलू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वह महिला के पड़ोस में रहता है और चचेरा देवर लगता है। जेवर चुराने के लिए वह वृद्धा के घर में घुसा था। पहचान लेने पर उसने वृद्धा की हत्या कर दी।
गांव रामनगर निवासी फूल समुंदरी पत्नी राम सिंह मजदूरी करती थी। मंगलवार की रात वह मकान की छत पर सोई हुई थी। बारिश आने के बाद वह नीचे कमरे में सोने के लिए चली गई। बुधवार की सुबह पड़ोसी महिला मोनी जब समुंदरी को बुलाने घर पहुंची तो आवाज लगाने पर अंदर से कोई आवाज नहीं आई।
2 of 13
एसपी देहात अभिजीत सिंह परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी लेते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस पर उसने मकान में अंदर जाकर देखा तो फूल समुंदरी का खून से लथपथ अर्द्धनग्न शव चारपाई पर पड़ा था। उसके कानों से सोने के कुंडल और गले से सोने का लॉकेट गायब मिले। घर में रखा संदूक खुला पड़ा था। सामान बिखरा था।
3 of 13
एसएसपी अविनाश पांडेय परिजनों को समझाते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना पर एसपी देहात अभिजीत सिंह, सीओ सदर देहात सुधीर सिंह फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। एसपी देहात ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो परिवार के लोगों ने शव नहीं उठने दिया। परिजन हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
फूल समुंदरी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ा बेटा सिलाई का करता है काम
बताया गया कि महिला का छोटा बेटा विपिन यूपी पुलिस में कांस्टेबल है और संभल में तैनात है। बड़ा बेटा मोनवीर मवाना में सिलाई का कार्य करता है। वह मवाना में ही अपने परिवार के साथ रहता है। परिजनों के अनुसार, महिला को बुधवार की रात गांव खटकी में अपनी भतीजी की शादी में भात देने जाना था।
विज्ञापन
5 of 13
मृतका के आवास पर ग्रामीण मौजूद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार घंटे में किया वारदात का खुलासा
एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की पांच टीमें गठित की गई। पुलिस ने चार घंटे बाद हत्यारोपी लीलू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी ने बताया कि वह रात करीब एक बजे शराब पीकर जेवर चोरी करने के लिए फूल समुंदरी के घर में घुसा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।