{"_id":"6a462e4cec24fe17c7029c02","slug":"lightning-strike-tears-through-tin-shed-and-sparks-kitchen-fire-in-lakhimpur-kheri-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: बिजली गिरने से टिनशेड फटी, झोपड़ी में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: बिजली गिरने से टिनशेड फटी, झोपड़ी में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार
lakhimpur kheri Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 02 Jul 2026 03:06 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र में नौरंगाबाद के निंबुआ फार्म में बृहस्पतिवार सुबह बिजली गिरने से झोपड़ीनुमा रसोईघर में आग लग गई। तेज धमाके से रसोईघर का टिन शेड फटकर क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर रखा घरेलू सामान बिखर गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, निंबुआ फार्म निवासी रामस्वरूप के घर पर बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी। बिजली गिरने से घास-फूस से बना रसोईघर क्षतिग्रस्त हो गया। रसोईघर के ऊपर पड़ा टिनशेड फट गया और अंदर रखा रसोई का सामान इधर-उधर बिखर गया।
बिजली गिरने के तुरंत बाद रसोईघर में आग लग गई। घर के लोगों ने आनन-फानन कुछ सामान बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया, जिससे आग अन्य हिस्सों में फैलने से बच गई। घटना के बाद परिवार के लोगों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।