सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gaya bank csp loot daylight pnb csp robbery 2 lakh cash cctv captured imamganj bihar today bihar news

Bihar: गया जी में दिनदहाड़े बैंक CSP में लूट, पिस्टल के दम पर 2 लाख से अधिक कैश लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Apr 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Crime: गया जी के इमामगंज में दिनदहाड़े पंजाब नेशनल बैंक के CSP से तीन बदमाशों ने पिस्टल के दम पर ₹2 लाख से अधिक लूट लिए। पूरी घटना CCTV में कैद हुई, पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।

gaya bank csp loot daylight pnb csp robbery 2 lakh cash cctv captured imamganj bihar today bihar news
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गया जी जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े दुस्साहसिक लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) से करीब दो लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गए। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।

Trending Videos

इमामगंज थाना क्षेत्र के पाकरडीह मेन रोड स्थित CSP केंद्र को तीन बदमाशों ने निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, तीनों अपराधी एक ही बाइक पर सवार होकर पहुंचे और कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

CSP संचालक दीपक कुमार ने बताया कि बदमाश अचानक केंद्र के अंदर घुस आए। एक अपराधी ने पिस्टल निकालकर कर्मचारियों पर तान दी और सभी को डराकर चुप करा दिया। इसी दौरान दूसरा बदमाश कैश काउंटर तक पहुंचा और वहां रखे करीब दो लाख रुपये से अधिक की नकदी लेकर फरार हो गया, जबकि तीसरा बदमाश बाहर खड़ा होकर निगरानी करता रहा।


पढ़ें:  पटना में पति-पत्नी पर एसिड अटैक; किस बात पर विवाद के बाद तेजाब फेंकने की घटना हुई?

घटना इतनी तेजी से हुई कि कर्मचारी और ग्राहक कुछ समझ पाते, उससे पहले ही अपराधी मौके से फरार हो चुके थे। बदमाशों के जाने के बाद कर्मचारियों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वे काफी दूर निकल चुके थे। CSP केंद्र में लगे CCTV कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि अपराधी किस तरह बेखौफ होकर हथियार के बल पर लूट को अंजाम देते हैं।

घटना की सूचना मिलते ही इमामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर अपराधियों की पहचान तेज कर दी है। साथ ही आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लूटी गई रकम बरामद कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed