{"_id":"6a02ec469d9caac91306896c","slug":"gaya-mob-killed-elderly-woman-after-branding-her-witch-in-fatehpur-mahadalit-tola-today-bihar-news-gaya-news-c-1-1-noi1233-4270205-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: ‘डायन’ बताकर बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या, अंधविश्वास में इंसानियत शर्मसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: ‘डायन’ बताकर बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या, अंधविश्वास में इंसानियत शर्मसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र में डायन होने के आरोप में 70 वर्षीय महिला बुल्की देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। पुलिस ने 11 लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद गांव में पसरा सन्नाटा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गया जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। फतेहपुर थाना क्षेत्र के नावनगर महादलित टोला में अंधविश्वास के नाम पर 70 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। महिला पर ‘डायन’ होने का आरोप लगाया गया था। घटना में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।
बुजुर्ग महिला को बेरहमी से उतारा मौत के घाट
जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात गांव में अचानक अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि गांव के दर्जनों लोग हथियार, ईंट और पत्थर लेकर बुल्की देवी के घर पहुंचे। उस समय बुजुर्ग महिला घर के बाहर खाट पर सो रही थीं। हमलावर उन्हें घसीटते हुए कुछ दूरी पर ले गए और बेरहमी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया
घटना के बाद आरोपियों ने पास के घर पर भी हमला कर एक अन्य महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को पहले फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
महिला पर जादू-टोने करने का आरोप
मृतका के परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ लोग बुल्की देवी को ‘डायन’ बताते थे। उनका कहना था कि महिला तंत्र-मंत्र और जादू-टोना कर लोगों को बीमार करती है। इसी अंधविश्वास में उन्मादी भीड़ ने कानून को हाथ में लेते हुए हत्या जैसी वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही वजीरगंज कैंप डीएसपी सुनील कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें- Bihar News: मेहंदी रस्म से पहले मातम, गंगा स्नान के दौरान डूबा किशोर; शादी वाले घर में पसरा सन्नाटा
पुलिस ने 11 लोगों को आरोपी बनाया
डीएसपी ने बताया कि मृतका के परिजनों की शिकायत पर 11 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है। एक बार फिर यह वारदात समाज में फैली डायन प्रथा और अंधविश्वास जैसी कुरीतियों की भयावह तस्वीर सामने लाती है।
Trending Videos